Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Parakram Diwas 2024 Wishes: आज देश मना रहा है पराक्रम दिवस, इस मौके पर शेयर करें ये संदेश व कोट्स
Parakram Diwas 2024 Wishes and Quotes in Hindi: भारत देश के निर्माण में कई जाबांज शूरवीरों का योगदान रहा। सुभाष चन्द्र बोस का नाम उन शूरवीरों में से एक बड़ा व् महान नाम है। उनकी बहादुरी और साहस गाथाएं आज भी लोगों को प्रेरणा देती हैं। नेताजी बोस ने भारतीय राष्ट्रीय सेना का निर्माण किया था।
उन्होंने दुनिया के विभिन्न देशों यानि भारत के बाहर ब्रिटिशों के खिलाफ़ स्वतंत्रता आन्दोलन को चलाया और भारत की आजादी के लिए विदेशी सहयोग जुटाया। उनकी रहस्यमयी मृत्यु ने सभी को चौंका दिया था और इस मौत का रहस्य आज भी बना हुआ है। सुभाष चन्द्र बोस के जन्म जयंती का दिन भारत में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस मनाया जाता है। पेश हैं पराक्रम दिवस के मौके के लिए शुभकामना सन्देश और कोट्स -

1.
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का,
तेवर बड़ा आक्रामक था।
तभी तो अंग्रेजी हुकूमत डरती थी
उनमें इतना पराक्रम था।
पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं!
2.
भारत माता तेरी गाथा
सब से ऊँची तेरी शान
तेरे आ गे शीश झुकाये
दे तुझको हम सब सम्मान
पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
3.
गुलामी जिन्दा इंसान को भी लाश बना देती है
इसलिए अपनी व्यक्तिगत आजादी और
देश की आजादी के लिए
हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए
पराक्रम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

4.
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने
असम्भव को संभव करके दिखाया था ,
ऐसा केवल पराक्रमी ही करते है,
लक्ष्य पराक्रम से ही प्राप्त होता है,
पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं !!
5.
आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे
बची हो जो एक बूंद भी लहू की
तब तक भारत माता का
आँचल नीलाम नहीं होने देंगे
पराक्रम पर्व की शुभकामना !!
6.
अपने पराक्रम से
ऐतिहासिक कहानी लिख दी,
नेताजी ने देश के नाम
जवानी लिख दी
हैप्पी पराक्रम पर्व !!
सुभाष चन्द्र बोस द्वारा दिए गये कुछ प्रेरक उद्धरण -
याद रखिए सबसे बड़ा अपराध, अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।
-नेताजी सुभाष चंद्र बोस
उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमें हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए।
-नेताजी सुभाष चंद्र बोस
सफलता हमेशा असफलता के स्तंभ पर खड़ी होती है। इसलिए किसी को भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए।
-नेताजी सुभाष चंद्र बोस
"सुबह से पहले अँधेरी घडी अवश्य आती है। बहादुर बनो और संघर्ष जारी रखो ,क्योंकि स्वतंत्रता निकट है।"
-सुभाष चंद्र बोस
"मुझे जीवन में एक निश्चित लक्ष्य को पूरा करना है। मेरा जन्म उसी के लिए हुआ है। मुझे नैतिक विचारों की धारा में नहीं बहना है।"
-सुभाष चंद्र बोस
"दिल्ली की सड़क स्वतंत्रता की सड़क है। दिल्ली चलो।"
-सुभाष चंद्र बोस
"शाश्वत नियम याद रखें- यदि आप कुछ पाना चाहते हैं, तो आपको कुछ देना होगा।"
-सुभाष चंद्र बोस
"मुझे यह नहीं मालूम की स्वतंत्रता के इस युद्ध में हममे से कौन कौन जीवित बचेंगे, परन्तु में यह जानता हूँ, अंत में विजय हमारी ही होगी।"
-सुभाष चंद्र बोस
"आज़ादी मांगने से नहीं, छीनने से मिलेगी।"
-सुभाष चंद्र बोस
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
