Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Paresh Rawal Net Worth: कितने अमीर हैं 'हेरा-फेरी' के 'बाबूराव'? जानें एक फिल्म का करते हैं कितना चार्ज
Paresh Rawal Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार एक्टिंग से करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। फिल्म हेरा-फेरी के "बाबू भैया" का किरदार तो आज भी फैंस की जुबान पर है। परेश रावल एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं जिसकी वजह है उनकी फिल्म 'हेरा-फेरी' में एंट्री। जी हां, एक्टर ने पहले कहा था कि उन्होंने फिल्म न करने का फैसला किया है और अब उनका दोबारा उनका फिल्म में आने का फैसला उनके फैंस के लिए गुड न्यूज है।
परेश ने खुद बताया कि अब उनका और अक्षय कुमार के बीच का मामला सुलट गया है और सब कुछ ठीक हो गया है। इसी बीच परेश रावल के फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। चलिए जानते हैं कि परेश कितनी संपत्ति के मालिक हैं और एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं।

कितनी है परेश रावल की नेट वर्थ
परेश रावल की एक्टिंग की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। हर रोल में वो फिट बैठते हैं और उसे बखूबी निभाते हैं। फिर चाहे वो कॉमेडी रोल हो या विलेन का किरदर। परेश रावल की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, वो करीब 100 से 120 करोड़ रुपये के मालिक हैं। परेश की कमाई का मुख्य जरिया फिल्में और थिएटर हैं।
एक फिल्म का कितना चार्ड करते हैं परेश
परेश की कुल संपत्ति के बारे में तो तुमने जान ही लिया है, अब ये भी जान लेते हैं कि वो एक फिल्म का कितना चार्ज करते हैं। परेश एक फिल्म के लिए करीब 1 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा वो विज्ञापन के लिए 3 से 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं। उनकी एक्टिंग की दुनिया दीवानी है और यही वजह है कि कॉमेडी रोल हो या नेगेटिव शेड्स उनकी डिमांड हमेशा हाई रहती है।
कहां-कहां से कमाई करते हैं परेश रावल?
परेश रावल कई ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा स्टेज शो और पब्लिक इवेंट्स से भी वह अच्छी खासी कमाई करते हैं। वो लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनका मुंबई में एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। परेश के पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है जिसमें Audi, BMW और Mercedes शामिल हैं।
राजनीति से भी हुई कमाई
परेश रावल न सिर्फ एक सफल अभिनेता हैं बल्कि राजनीति से भी जुड़े हुए हैं। जी हां, वह लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं, जिससे उनकी आय का एक और स्रोत जुड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
