Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Birthday Special: कभी गर्लफ्रेंड से उधार लेने वाले Paresh Rawal आज एक फिल्म के लेते हैं करोड़ों
Paresh Rawal Net Worth : दिग्गज अभिनेता परेश रावल आज बॉलीवुड के सबसे सम्मानित और चर्चित कलाकारों में गिने जाते हैं। हास्य और गंभीर दोनों भूमिकाओं में माहिर इस वर्सेटाइल एक्टर की ज़िंदगी संघर्षों से भरी रही है। कभी गर्लफ्रेंड से उधार लेकर गुजारा करने वाले परेश आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
हाल ही में वह 'हेरा फेरी 3' को छोड़ने को लेकर सुर्खियों में रहे। आज इस वर्सेटाइल एक्टर का बर्थ डे भी आइये एक नजर उनकी नेटवर्थ पर डालते हैं।

कितनी है Paresh Rawal की नेट वर्थ?
रिपोर्ट के अनुसार, परेश रावल की कुल संपत्ति ₹198 करोड़ बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह हर महीने ₹1 करोड़ से अधिक की कमाई करते हैं। उनकी आय के स्रोतों में फिल्में, विज्ञापन, थिएटर, प्रोडक्शन हाउस और रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट शामिल हैं। एक फिल्म के लिए वह करीब ₹1 करोड़, जबकि विज्ञापन के लिए ₹30-35 लाख चार्ज करते हैं।
परेश रावल का घर और प्रॉपर्टी
परेश रावल मुंबई के जुहू इलाके में समुद्र के किनारे एक शानदार बंगले में रहते हैं, जिसकी अनुमानित कीमत ₹35 करोड़ (4.2 मिलियन डॉलर) है। इसके अलावा, उन्होंने मुंबई और अहमदाबाद में रियल एस्टेट में निवेश किया हुआ है। उनके पास लग्ज़री कारों का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है।
परेश रावल की शुरुआती ज़िंदगी और संघर्ष
30 मई 1955 को मुंबई में जन्मे परेश रावल का जीवन साधारण रहा। एक मिडिल क्लास गुजराती परिवार से आने वाले परेश के पिता बिजनेसमैन थे। स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही वह नाटकों में रुचि रखते थे। थिएटर के प्रति उनका प्रेम इतना था कि फिल्मों के ऑफर मिलने के बावजूद उन्होंने शुरुआत में थिएटर को ही चुना।
परेश ने एक बैंक की नौकरी भी की, लेकिन उन्हें यह काम रास नहीं आया और महज तीन दिन में ही नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वह लगभग दो महीने तक अपनी गर्लफ्रेंड और अब पत्नी स्वरूप संपत से उधार लेकर गुजारा करते रहे। उसी दौरान उनकी मुलाकात निर्देशक केतन मेहता से हुई, जिसने उनके फिल्मी करियर की दिशा बदल दी।
'हेरा फेरी' के बाबूराव ने मचा दी धूम
साल 2000 में आई प्रियदर्शन की फिल्म 'हेरा फेरी' में बाबूराव गणपतराव आप्टे के किरदार ने परेश रावल को अपार लोकप्रियता दिलाई। "ये बाबूराव का स्टाइल है" जैसे डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इस किरदार ने उन्हें अमर कर दिया। इसके बाद 'फिर हेरा फेरी' और अब 'हेरा फेरी 3' की चर्चा लगातार बनी हुई है। हालांकि, तीसरे पार्ट को लेकर उनका नाम विवादों में रहा।
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' के लिए ₹11 लाख की साइनिंग अमाउंट ली थी, जिसे उन्होंने निर्माता अक्षय कुमार की कंपनी Cape of Good Films को 15% ब्याज सहित लौटाया। उनके इस फैसले ने सोशल मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी। कहा जा रहा है कि उनके बाहर निकलने से फिल्म को भारी नुकसान हुआ है।
परेश रावल की फैमिली
परेश रावल ने स्वरूप संपत से शादी की, जो खुद एक मशहूर अभिनेत्री और मिस इंडिया रह चुकी हैं। उनके दो बेटे हैं - आदिल और अनिरुद्ध रावल। अनिरुद्ध भी अभिनय की दुनिया में कदम रख चुके हैं।
परेश रावल की हिट फिल्में और आने वाले प्रोजेक्ट्स
परेश रावल ने 1985 में फिल्म 'अर्जुन' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। 1986 की फिल्म 'नाम' में उनके रोल ने उन्हें खास पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने 'हेरा फेरी', 'हंगामा', 'भागम भाग', 'वेलकम', 'ओएमजी', 'उरी', और 'अंदाज अपना अपना' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। आने वाले समय में वह 'Welcome to the Jungle', 'भूत बंगला' और 'थामा' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
