Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन पाएं PM मोदी से मिलने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Pariksha Pe Charcha 2026: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसके अलावा छठी से लेकर ग्यारहवीं तक के बच्चों के भी एग्जाम बस शुरू होने वाले हैं। परीक्षा का नाम आते ही बच्चों में एक अलग ही डर का माहौल बन जाता है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को मोटिवेट किया जाए और इसी उद्देश्य से परीक्षा पे चर्चा 2026 का आयोजन किया जा रहा है जिसका इस साल 9वां संस्करण हैं। ये देश के करोड़ों छात्रों के लिए एक खास कार्यक्रम है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों से सीधे संवाद करते हैं।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा के तनाव को कम करना, छात्रों को सकारात्मक सोच देना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देना है। अगर आप छठी से बारहवीं कक्षा के छात्र हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। सही तरीके से रजिस्ट्रेशन कर आप न सिर्फ अपने सवाल पूछ सकते हैं, बल्कि PM मोदी से मिलने और उनसे सीधे मार्गदर्शन पाने का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं स्टेप बाई स्टेप की इसके लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें।

क्या है परीक्षा पे चर्चा की अंतिम तिथि?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि क्या है? बता दें कि परीक्षा पे चर्चा के लिए आप 11 जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ताकि सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सुनहरा अवसर पा सकें। इसके लिए आपको किस वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना है वो भी हम आपको आसान शब्दों में बताने जा रहे हैं ताकि किसी तरह का कोई कंफ्यूजन न हो।
Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले Pariksha Pe Charcha की आधिकारिक वेबसाइट या MyGov प्लेटफॉर्म पर जाएं।
स्टेप 2: लॉग-इन या साइन-अप करें
अगर आपका अकाउंट पहले से है तो लॉग-इन करें, अन्यथा मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से नया अकाउंट बनाएं।
स्टेप 3: अपनी जानकारी भरें
नाम, कक्षा, स्कूल का नाम, राज्य और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरें।
स्टेप 4: अपना सवाल लिखें
MCQ क्विज कंप्लीट करने के बाद आप अपने आवेदन को सबमिट कर सकते हैं।
स्टेप 5: कैसे सवाल पूछें
परीक्षा, तनाव, करियर, टाइम मैनेजमेंट या जीवन से जुड़ा अपना सवाल सरल और स्पष्ट शब्दों में लिखें।
स्टेप 6: फॉर्म सबमिट करें
सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन प्राप्त करें।
PM मोदी से मिलने का मौका कैसे मिलेगा?
जानकारी के लिए बता दें कि रजिस्ट्रेशन के दौरान भेजे गए सवालों में से चुने गए छात्रों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आमने-सामने मिलने का अवसर मिलता है। अगर आप भी इस मौके का इंतजार कर रहे हैं तो बिना देर किए आज ही रजिस्ट्रेशन कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
