Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Paris 2024 Olympics: ओलंपिक में ये कच्ची उम्र के एथलीट लगाएंगे बड़ा दाव, चीन से लेकर भारत को हैं इनसे बड़ी आस
पेरिस ओलंपिक का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। खेलों के इस महाकुंभ को शुरू होने में चंद दिन ही बचे हैं। इस बार ओलंपिक गेम्स इसलिए भी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि दुनियाभर से कई टीनएजर एथलीट्स खेलते हुए नजर आएंगे।
26 जुलाई से होने जा रहे इस टूर्नामेंट में 11 साल की स्केटबोर्ड खिलाड़ी से लेकर 60 की उम्र के पार घुड़सवार तक हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। अगर बात करें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी की तो चीन की 11 साल की झेंग हाओहाओ इस टूर्नामेंट की सबसे युवा एथलीट के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगी, तो वहीं भारत की 14 साल की तैराक धिनिध देसिंघु भी ओलंपिक खेलकर देश का मान बढ़ाएंगी।
पेरिस ओलंपिक शुरू होने से पहले हम आपको बता रहे हैं इस बार के सबसे युवाओं खिलाड़ियों के बारे में।

झेंग हाओहाओ (चीन, स्केटबोर्डिंग)
11 साल और 11 महीने की स्केटबोर्डर झेंग पेरिस ओलंपिक में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। झेंग 11 अगस्त को 12 वर्ष की हो रही झेंग ने बुडापेस्ट और शंघाई में क्वालीफिकेशन सीरिज के बाद पेरिस का टिकट कटाया। शौक के लिए स्केटबोर्डिंग सीखने वाली झेंग अब इस साल ओलंपिक में चीन की तरफ से पार्टीसिपेट करते हुए नजर आएंगी।
धिनिधि देसिंघु (तैराकी, भारत)
ओलंपिक भारतीय दल की सबसे युवा खिलाड़ी 14 साल की धिनिधि देसिंघू हैं। वह सीधे क्वालिफाई नहीं कर सकी थीं इस वजह से यूनिवर्सिलिटी कोटे के तहत उन्हें भाग लेने का मौका मिला है। वह विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में भी हिस्सा ले चुकी हैं। बता दें कि देसिंघु बेंगलुरु से हैं और 9वीं कक्षा की छात्रा हैं। धिनिधि देसिंघु 54वीं सिंगापुर राष्ट्रीय आयु समूह तैराकी चैम्पियनशिप 2024 में 200 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड मेडल जीता था।
स्काई ब्राउन (स्केटबॉर्डिंग, ग्रेट ब्रिटेन)
स्काई ब्राउन टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने के बाद पेरिस 2024 में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की एथलीट बन गई है। 15 साल की स्काई ब्राउन इस ओलंपिक में स्केटबॉर्डिंग में पार्टीसिपेट करेंगी।
हेजली रिवेरा (जिमनास्टिक, यूएसए)
16 वर्षीय जिमनास्ट हेजली रिवेरा न केवल अमेरिकी महिला जिम्नास्टिक टीम की सबसे युवा सदस्य हैं, बल्कि ओलंपिक खेलों में किसी भी खेल में यूएसए टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे युवा प्रतियोगी बन गई है।
भजन कौर (तीरांदाजी, भारत )
पेरिस में आयोजित ओलंपिक 2024 का श्रीगणेश तीरांदाजी के से होगा। भारत की तरफ से तीरंदाजी में हरियाणा की भजन कौर और झारखंड की दीपिका कुमारी इसमें हिस्सा लेंगी। भजन महज 18 वर्ष की हैं और वह ओलंपिक में पहली बार मेडल के लिए निशाना लगाएंगी। इससे पहले भजन ने वर्ष 2022 में एशियन गेम्स में ब्रांज मेडल जीत चुकी हैं।
ईशा सिंह (निशानेबाजी, भारत )
भारत की युवा शूटर ईशा सिंह ओलंपिक 2024 की 21 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम का हिस्सा हैं। हैदराबाद की 19 वर्षीय ईशा का यह पहला ओलंपिक हैं। ईशा 25 मीटर एयर पिस्टल में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं, उन्होंने हाल ही में हांग्जो में खेले गए एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था और टीम इवेंट में भी उनके नाम गोल्ड मेडल हैं।
यहां देखें पूरी लिस्ट
पेरिस ओलंपिक में ये टीनएजर एथलीट भी अलग-अलग गेम्स में खेलते हुए नजर आएंगे।
- फे डे फैज़ियो एबर्ट, कनाडा, स्केटबोर्डिंग, उम्र 14 वर्ष।
- क्विंसी विल्सन, यूएसए, ट्रैक और फ़ील्ड उम्र 16 वर्ष।
- लोला टैम्बलिंग, ग्रेट ब्रिटेन स्केटबोर्डिंग: 16 वर्ष
- डोमिनिका बैनविक (बी-गर्ल निक्का), लिथुआनिया ब्रेकिंग: 17 वर्ष
- ऑब्रे किम, टीम यूएसए पैरालिंपिक तैराकी एथलीट अल्टरनेट,17 वर्ष।
- मिन्ना स्टेस, टीम यूएसए स्केटबोर्डिंग, उम्र 17 वर्ष।
- एलेक्स शेकेल, टीम यूएसए तैराकी, उम्र 17 वर्ष।
- फोबे गिल, ग्रेट ब्रिटेन ट्रैक और फ़ील्ड, उम्र, 17 वर्ष।
- समर मैकिन्टोश, कनाडा तैराकी, उम्र, 17 वर्ष।
- थॉमस हीलमैन, टीम यूएसए तैराकी, उम्र, 17 वर्ष।
- ईवा ओकारो, ग्रेट ब्रिटेन तैराकी, उम्र, 17 वर्ष।
- बैपटिस्ट एडिस, फ्रेंच रिकर्व तीरंदाजी, उम्र 17 वर्ष।



Click it and Unblock the Notifications
