Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Olympics 2024: टोक्यो ओलंपिक में टूटा था दिल, पेरिस में मनु भाकर ने लगाया जीत का निशाना
Manu Bhaker Bronze Medal in Paris Olympics: 2024 के पेरिस ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन भारत की पदक तालिका की शानदार शुरुआत हो चुकी है। 12 सालों के सूखे का अंत करते हुए 22 वर्षीय भारतीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में इतिहास रचा है।
पूरे भारत की नज़रें इस मुकाबले पर थी और मनु द्वारा फाइनल शॉट लेते ही पदक की दावेदारी पक्की की। टोक्यो ओलंपिक्स में पदक ना जीत पाने की निराशा के बाद मनु की आँखों के आंसू इस वर्ष मैडल की जीत की मुस्कान में बदल गये। जानते हैं मनु भाकर की यह जीत किन मायनों में है इतनी ख़ास और पेरिस ओलंपिक्स में उनके शानदार प्रदर्शन के बारे में विस्तार में -

टोक्यो में टूटा था दिल
2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक्स के क्वालिफिकेशन राउंड में शूटर मनु भाकर की पिस्टल में कुछ खराबी हुई थी जिस कारण वे शूटिंग के दौरान उनका ट्रिग्गर ठीक से नहीं दब रहा था और वे राउंड्स में पिछड़ गईं। इस समय उनकी अपने कोच के साथ कुछ असहमति होने की भी ख़बरें मीडिया में आई थी। टोक्यो ओलंपिक्स में निराशा हाथ लगने के बाद उनकी आँखें नाम दिखाई दी थी जिससे कई खेलप्रेमियों का मन उदास हुआ था।
शूटिंग छोड़ने तक का ले चुकी थी फैसला
टोक्यो ओलंपिक्स की हार के बाद मनु अपने कोच जसपाल राणा से कुछ समय दूर रहीं। इस समय उन्हें यह भी लगने लगा था कि शूटिंग के लिए उनके मन में जो चिंगारी थी अब वो शायद ख़तम हो गई है। उन्हें शूटिंग 9-5 वाली जॉब जैसी लगने लगी थी और उन्होंने शूटिंग को छोड़कर विदेश से मास्टर्स करने तक का मन बना लिया था। लेकिन 2023 की एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड के बाद उनका हौसला फिर से बढ़ा और उन्होंने अपने कोच राणा सर से दोबारा मुलाकात करके पेरिस ओलंपिक्स के लिए कड़ी मेहनत व तैयारी शुरू की।
पेरिस ओलंपिक्स में रहा शानदार प्रदर्शन
पेरिस ओलंपिक्स के पहले दिन क्वालिफिकेशन राउंड्स में मनु अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने कुल 580 अंक हासिल किए थे। आज फाइनल मैच में उन्होंने शुरूआती राउंड से ही बढ़त बनाकर रखी और टॉप तीन में रही। आखिरी राउंड में वो दूसरे स्थान पर आईं भी थी लेकिन एक आखिरी शॉट से वो कोरियाई खिलाड़ी से पिछड़ गयीं और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। शूटिंग में पदक हासिल करने वाली मनु भाकर पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन चुकी हैं। उनकी इस जीत से पूरा देश गर्वित महसूस कर रहा है और साथ ही यह शुरुआत भारत के अन्य खिलाड़ियों को भी ओलंपिक्स खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने को प्रेरित करेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications