Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कौन हैं नाडा हाफिज? जिन्होंने 7 महीने की प्रेग्नेंसी के बावजूद पेरिस ओलंपिक में लिया हिस्सा
पेरिस ओलंपिक 2024 में दुनियाभर भर के एथलीट अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रहे है। रोजाना किसी न किसी एथलीट के मेडल जीतने की खबर सामने आ रही हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एथलीट से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने मेडल ता नहीं लेकिन दुनियाभर के प्रंशसकों का दिल जीत लिया।
हम बात कर रहे हैं मिस्र की महिला तलवारबाज नाडा हाफिज का जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह टूर्नामेंट के दौरान 7 महीने गर्भवती थीं। इसके बावजूद उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और अपने पहले मुकाबले में जीत भी हासिल की।

सोशल पोस्ट से किया खुलासा
मिस्र की 26 वर्षीय ने नाडा ने व्यक्तिगत प्रतियोगिता में अपना पहला मैच जीता, लेकिन वह अंतिम 16 के मुकाबले में बाहर हो गई। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे गर्भ में एक लिटल ओलंपियन पल रहा है। मेरे बच्चे और मैंने अपनी चुनौतियों का सामना किया। भले ही यह शारीरिक और भावनात्मक हों। प्रेग्नेंसी अपने आप में इतनी कठिन यात्रा होती है। जिंदगी और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए संघर्ष करना बहुत मुश्किल था।' आगे उन्होंने पोस्ट लिखने के कारण को बताते हुए कहा कि 'मैं पोस्ट यह बताने के लिए लिख रही हूं कि राउंड-16 में जगह पक्की करने के बाद मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।
मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अपने पति और अपने परिवार का भरोसा मिला, जिससे मैं यहां तक पहुंच पाई। मैं तीन बार ओलंपियन रही, लेकिन यह ओलंपिक अलग था, क्योंकि इस बार एक छोटा ओलंपियन मेरे साथ है। इस हार के बाद मिस्र की फेंसर नाडा की इंस्टाग्राम पोस्ट ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं
कौन हैं नाडा हाफिज
नादा हाफिज मिस्र के काहिरा से हैं और उन्होंने तीन ओलंपिक खेलोंलंदन, टोक्यो और अब पेरिस में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया हैं। दिलचस्प बात यह है कि तलवारबाजी शुरू करने से पहले, हाफिज एक जिमनास्ट थीं और उन्होंने मिस्र की जिमनास्टिक चैंपियन का खिताब भी जीता था। इसके अलावा, उनके पास चिकित्सा की डिग्री भी है।



Click it and Unblock the Notifications
