Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
'साथ निभाना साथिया' फेम एक्ट्रेस का निधन, 38 की उम्र में कैंसर ने छीन ली प्रिया मराठे की सांसें
Priya Marathe Death: रविवार की सुबह टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। मशहूर टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रिया मराठे का महज 38 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। प्रिया ने अपनी दमदार एक्टिंग और मासूम मुस्कान से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। एक्ट्रेस ने कई टीवी शो में अपनी दमदार एक्टिंग से खास पहचान बनाई।
लेकिन इतनी कम उम्र में उनका दुनिया को अलविदा कहना पूरी इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं है। आइए जानते हैं कौन थीं प्रिया मराठे, उनका करियर, निजी जिंदगी और उनके निधन से जुड़ी अहम बातें साथ ही कैंसर के लक्षण भी जान लेते हैं।

कौन थीं प्रिया मराठे
सिर्फ 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली प्रिया मराठे किसी पहचान की मोहजात नहीं हैं। एक्ट्रेस ने मराठी और हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया। उनका जन्म 23 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुआ था। उन्होंने 31 अगस्त 2025 को मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने आवास पर कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 38 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
कैंसर ने ले ली जान
दरअसल, कुछ समय पहले प्रिया मराठे को कैंसर डायग्नोज़ हुआ था। उन्होंने हिम्मत और सकारात्मक सोच के साथ इलाज करवाया, लेकिन बीमारी ने अंततः उनकी जिंदगी छीन ली। हालांकि बीच में वो कुछ ठीक महसूस कर रही थीं और रिकवरी भी कर रही थीं। मगर कैंसर के आगे वो जिंदगी की जंग हार गईं और 38 की उम्र में काल के गाल में समा गईं। उनकी यूं अचानक मौत से टीवी इंडस्ट्री और फैंस के लिए बेहद बड़ा नुकसान है।
प्रिया मराठे का शुरुआती जीवन
प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे की दुनिया में कदम रखा। उनकी अदाकारी और सरल स्वभाव ने उन्हें जल्दी ही दर्शकों का चहेता बना दिया। प्रिया मराठे ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान 'पवित्र रिश्ता' जो Zee TV पर आता था से से मिली। इस शो में उन्होंने एक मजबूत और भावनात्मक किरदार निभाया, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।
इन टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं प्रिया मराठे
प्रिया ने 2006 में मराठी धारावाहिक 'या सुखांनो या' से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'चार दिवस सासूचे', 'कसम से', 'कॉमेडी सर्कस', 'पवित्र रिश्ता', 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'तू तिथे मी', 'साथ निभाना साथिया', 'स्वराज्यरक्षक संभाजी', 'तुझेच मी गीत गात आहे' जैसे कई प्रमुख हिंदी और मराठी धारावाहिकों में अभिनय किया । उनकी भूमिकाएँ विविध थीं, जिसमें नकारात्मक से लेकर सकारात्मक और हास्यपूर्ण भूमिकाएं शामिल थीं
श्रेयस तलपड़े के खास रिश्ता
कम ही लोग जानते हैं कि प्रिया मराठे ने 2011 में अभिनेता श्रेयस तलपड़े के कजिन शांतनु से शादी की थी। उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रही और वे सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती थीं। प्रिया ने अपनी लाइफ में कई यादगार रोल किए लेकिन इतनी कम उम्र में दुनिया की आंखों में आंसू भी दे गईं।



Click it and Unblock the Notifications
