Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
रसोई में लीक हो जाए LPG गैस तो फौरन करें ये काम, पेट्रोलियम विभाग ने किया सर्तक
cylinder gas leakage Safety tips : गाजियाबाद के एक घर में दो दिन पहले ही एलपीजी सिलेंडर से ब्लास्ट होने की वजह से परिवार के सात सदस्य झुलस गए। इस हादसे में मां समेत दो बेटियों की मौत हो गई और परिवार के चार लोगों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा खाना बनाते हुए हुआ।
गैस लीकेज की वजह से आए दिन हादसों की खबरे सामने आती रहती है। कई लोग इस तरह के हादसों की वजह से जान गवां देते हैं। इन्हीं हादसों को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गैस सिलेंडर लीकेज जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षात्मक निर्देश जारी किए है। ताकि समय रहते हुए आप हादसों को टाल सकें।

इमरजेंसी नंबर पर करें कॉल
पेट्रोलियम मंत्रालय ने ट्वीट करके लोगों को आगाह करते हुए कहा है, अगर आपके घर में गैस लीकेज हो रहा है तो ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और खुद को शांत रखें। इसके बाद सबसे पहले अपने एलपीजी गैस सिलेंडर के रेगुलेटर को बंद करें। गैस सिलेंडर बंद करने के बाद गैस लीक को रोका जा सकता ह। इसके साथ ही ध्यान रखें कि किसी भी तरह के स्विच और आगे वाले स्टोव आदि को जलाने से बचें। इस स्थिति पर घर से बाहर निकलकर इमरजेंसी सर्विस नंबर 1906 पर कॉल करें।
इमरजेंसी नंबर 1906 पर कॉल करने के दो से चार घंटे के भीतर गैस प्रदात्ता कंपनी से कोई प्रतिनिधि आकर आपकी इस समस्या का निवारण कर देगा।
इन टिप्स को करें फॉलो
- गैस लीक होने पर माचिस भूलकर भी न जलाएं और न ही बिजली के किसी उपकरण या इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का स्विच ऑन करें।
- घर के दरवाजे-खिड़कियां खोल दें, ताकि अंदर गैस का भराव न हो।
- एलपीजी लीकेज होने पर रेग्युलेटर को सिलेंडर से निकाल दे और सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगा दें।
- सिलेडंर को लेते समय लीकेज जरूर चेक करवा लें।
- अगर सिलेंडर आग पकड़ ले, तो आपको घबराएं नहीं। तुरंत तोलिए या मोटी चादर को पानी में भिगोकर सिलेंडर पर लपेट दें। ऐसा करके आग को बुझाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
