Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Pitru Paksha 2026 Janardan Temple Gaya: पितृ पक्ष का समय पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए खास माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन दिनों पितर धरती लोक पर आते हैं और अपने परिवार के लोगों को आशीर्वाद देते हैं। यही वजह है कि पितृ पक्ष में पितरों की शांति और उनका आशीर्वाद पाने के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है। पिंडदान को श्राद्ध का एक जरूरी हिस्सा माना जाता है, जो दिवंगत आत्माओं की शांति और मोक्ष के लिए किया जाता है। बिहार के गया जी में पिंडदान करने की खास धार्मिक मान्यता है। माना जाता है कि यहां पितरों का पिंडदान करने से उन्हें आशीर्वाद मिलता है और उनकी मोक्ष की राह आसान होती है। क्या आप जानते हैं कि गया जी में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां जीवित लोग खुद अपना पिंडदान करते हैं? सदियों पुरानी यह अनोखी परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभाई जाती है। यही वजह है कि यह मंदिर देश के सबसे अनोखे धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

जनार्दन मंदिर में जीते-जी करते हैं अपना पिंडदान
गया जी में भस्मकूट पर्वत पर स्थित जनार्दन मंदिर अपनी एक खास परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां लोग मृत्यु के बाद होने वाला श्राद्ध और पिंडदान जीते-जी अपने लिए करते हैं। पितृ पक्ष के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां भगवान विष्णु जनार्दन स्वरूप में विराजमान हैं और धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी मंदिर में जीवित व्यक्ति अपने लिए पिंडदान करता है।
क्यों किया जाता है जीते-जी अपना पिंडदान?
हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए पिंडदान और तर्पण करने की परंपरा है। मान्यता है कि अगर किसी मृत व्यक्ति का श्राद्ध और तर्पण न किया जाए तो उसकी आत्मा को शांति नहीं मिलती। ऐसे में जिन लोगों की कोई संतान नहीं होती या परिवार में उनके पिंडदान के लिए कोई नहीं होता, वे जीवन रहते ही गया जी के जनार्दन मंदिर में अपना पिंडदान करते हैं। इसके अलावा, संन्यास या वैराग्य का जीवन अपनाने वाले लोग भी यहां अपना पिंडदान करने की परंपरा निभाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जनार्दन मंदिर में भगवान विष्णु स्वयं पिंड स्वीकार करते हैं।
मृत्यु के बाद नहीं करना पड़ता श्राद्ध
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति जीवन रहते गया जी में अपना श्राद्ध और पिंडदान कर लेता है, तो उसकी मृत्यु के बाद परिजनों को उसके लिए अलग से श्राद्ध कर्म करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह भी माना जाता है कि ऐसा करने वाले व्यक्ति की आत्मा को मृत्यु के बाद यमलोक या किसी दूसरे लोक में कष्ट नहीं भोगना पड़ता।
तीन दिन में पूरा होता है आत्मश्राद्ध
जनार्दन मंदिर में किया जाने वाला आत्मश्राद्ध तीन दिनों में पूरा होता है। गया जी पहुंचने के बाद पहले दिन वैष्णव सिद्धि का संकल्प लिया जाता है और अपने पापों के प्रायश्चित की प्रक्रिया की जाती है। इसके बाद भगवान जनार्दन स्वामी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा और जाप किया जाता है। फिर दही और चावल से बनाए गए तीन पिंड भगवान को अर्पित किए जाते हैं। इसमें तिल का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जबकि मृत व्यक्ति के श्राद्ध में तिल को जरूरी माना जाता है। पिंडदान के समय श्रद्धालु भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे जीते-जी अपने लिए यह पिंड अर्पित कर रहे हैं और मृत्यु के बाद भगवान की कृपा से उन्हें मोक्ष मिले। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जनार्दन मंदिर दुनिया में ऐसा अनोखा स्थान है जहां व्यक्ति अपने जीवनकाल में ही अपना श्राद्ध और पिंडदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications
