Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत
कहते हैं कि अगर आगे बढ़ने की ठान ली जाए तो मुश्किल हालात भी रास्ता नहीं रोक सकते। ऑस्ट्रेलिया पहुंचे एक भारतीय युवक की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कभी वह लोगों के घर जाकर पिज्जा डिलीवर करता था, लेकिन आज तीन रेस्टोरेंट के मालिक है। उसके पास लग्जरी BMW कार और ऑस्ट्रेलिया के साथ हैदराबाद में भी आलीशान घर है। 11 साल के इस सफर में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता भी मिल चुकी है। उसकी यह कहानी उसके आंत्रप्रेन्योर बहनोई विनीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर साझा की, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गई। आइए, जानते हैं पिज्जा डिलीवरी से तीन रेस्टोरेंट के मालिक बनने तक का उसका पूरा सफर -

पिज्जा डिलीवरी से शुरू हुआ सफर
वायरल पोस्ट के मुताबिक, करीब 11 साल पहले यह भारतीय युवक पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचा था। पढ़ाई पूरी होने के बाद उसे अपनी फील्ड में नौकरी नहीं मिल सकी। ऐसे में वह निराश होकर घर नहीं बैठा, बल्कि अपने खर्चे चलाने के लिए एक पिज्जा शॉप में फुल-टाइम काम शुरू कर दिया। वहां उसका काम लोगों के घर तक पिज्जा पहुंचाना था। उसने इस काम को छोटा नहीं समझा और पूरी मेहनत के साथ जिम्मेदारी निभाता रहा।
सिर्फ 3 साल में खड़ा किया कारोबार
पिज्जा शॉप में करीब तीन साल काम करने के दौरान उसने कुछ पैसे बचाए। इसके बाद उसने आगे बढ़ने का फैसला किया और कुछ बचत के साथ पार्टनरशिप के जरिए उसी पिज्जा फ्रेंचाइजी में निवेश कर दिया, जहां वह काम करता था। कोविड-19 महामारी के बाद उसके कारोबार ने रफ्तार पकड़ी और कुछ ही समय में उसने दो और फ्रेंचाइजी खरीद लीं। इस तरह कभी लोगों के घर पिज्जा पहुंचाने वाला युवक अब तीन रेस्टोरेंट का मालिक बन गया।

आज है खुद का आलिशान घर और गाड़ी
कारोबार चलने के बाद उसकी जिंदगी भी काफी बदल गई। ऑस्ट्रेलिया में उसने अपना घर बनाया और एक BMW कार खरीदी। हैदराबाद में भी उसका आलीशान घर है। इस सफर में एक और बड़ी उपलब्धि उसके नाम हुई। उसे और उसके परिवार को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिल गई। इसके बाद वह अपने माता-पिता को भी ऑस्ट्रेलिया ले आया।



Click it and Unblock the Notifications
