Latest Updates
-
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर
Neeraj Chopra Reception: नीरज चोपड़ा-हिमानी के रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिया ये खास तोहफा, देखें तस्वीरें
Neeraj Chopra-Himani Mor Reception: भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इसी साल जनवरी में एक प्राइवेट सेरेमनी में हिमानी मोर से शादी की थी। नीरज चोपड़ा ने शादी भले ही गुपचुप तरीके से रचाई, लेकिन अब शादी के करीब एक साल बाद उन्होंने एक भव्य रिसेप्शन होस्ट किया। नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी ने 26 दिसंबर को करनाल में रिसेप्शन दिया था। वहीं, शनिवार को उन्होंने दिल्ली के द लीला पैलेस में रिसेप्शन होस्ट किया।

पीएम मोदी ने दिया आशीर्वाद
इस पार्टी में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। पीएम मोदी ने होटल पहुंचकर नीरज और हिमानी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कपल को भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान नीरज के परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
बेहद खास था रिसेप्शन लुक
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर का रिसेप्शन लुक काफी खास था। इस दौरान नीरज ने जहां ब्लैक रंग की शेरवानी पहनी थी, वहीं, हिमानी ने ब्लैक रंग का गाउन पहना था। दोनों कॉर्डिनेटेड आउटफिट में एक दूसरे को काफी कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे।

रिसेप्शन में पहुंचे कई खास मेहमान
वहीं, 25 दिसंबर को करनाल के द ईडन जन्नत हॉल में नीरज और हिमानी का पहला रिसेप्शन रखा गया था। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह, रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विजेन्द्र सिंह और हरियाणवी कलाकार रेनू दुहान समेत कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।
साधारण तरीके से हुई थी शादी
नीरज चोपड़ा ने 16 जनवरी 2025 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में पूर्व टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की थी। यह शादी बेहद निजी और साधारण माहौल में हुई थी, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल थे। नीरज ने पहले बताया था कि अपने व्यस्त ट्रेनिंग शेड्यूल के कारण शादी के बाद रिसेप्शन देना संभव नहीं हो पाया।



Click it and Unblock the Notifications