Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Viral Video: PM मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की 'Melody' टॉफी, जानें चॉकलेट का इतिहास जिसने पारले को बनाया किंग
Modi Gifts Melody Toffee to Meloni: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। रोम दौरे के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात का एक वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनकी सेल्फी या दोस्ताना अंदाज की नहीं, बल्कि एक बेहद खास और मजेदार गिफ्ट की है भारत की मशहूर मेलोडी (Melody) टॉफी। जैसे ही यह खबर सामने आई कि पीएम मोदी ने मेलोनी को 'Melody' चॉकलेट गिफ्ट की, सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने तुरंत कहना शुरू कर दिया- "अब तो Melody सच में Meloni की हो गई!"
क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला?
रोम में आयोजित द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। इसी दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की लोकप्रिय टॉफी 'Melody' गिफ्ट की। बताया जा रहा है कि यह पल बेहद हल्का-फुल्का और दोस्ताना था, जिसे वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर #Melodi और #MelodyToMeloni ट्रेंड करने लगा। लोगों ने दोनों नेताओं की दोस्ती को फिर से "Melodi Team" नाम दे दिया। 'Melody' टॉफी वाला नया ट्विस्ट लोगों को और ज्यादा पसंद आ रहा है। आखिर 'Melody' इतनी चॉकलेटी क्यों है?

जानिए इस आइकॉनिक टॉफी का इतिहास
भारत में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने बचपन में 'Melody' टॉफी न खाई हो। इसका नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले वही मशहूर लाइन आती है- मैलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? (Melody itni chocolaty kyun hai) यह टैगलाइन 90 के दशक में बच्चों से लेकर बड़ों तक की जुबान पर चढ़ गई थी।
किस कंपनी ने बनाई थी Melody?
'मैलोडी' टॉफी भारत की प्रसिद्ध कंपनी पारले प्रोडेक्ट्स (Parle Products) द्वारा लॉन्च की गई थी। पारले ने भारतीय बाजार में सस्ती लेकिन स्वादिष्ट कैंडी और बिस्किट देकर अपनी अलग पहचान बनाई।
Melody की क्या है खासियत?
मैलोडी टॉफी के अंदर चॉकलेट जैसा सॉफ्ट फ्लेवर होता है जिसका टेस्ट बहुत ही मजेदार होता है। इसमें कैरामेल और चॉकलेट का अनोखा कॉम्बिनेशन बेहद किफायती कीमत में मिल जाता है। ये सिर्फ बच्चों में ही नहीं बल्कि युवाओं और बुजूर्गों में भी जबरदस्त लोकप्रिय है। इसी खास स्वाद की वजह से Melody दशकों से भारतीय बाजार पर राज कर रही है।
कैसे बना Parle भारत का कन्फेक्शनरी किंग?
पारले प्रोडेक्ट की शुरुआत 1929 में हुई थी। कंपनी ने पहले बिस्किट बाजार में पहचान बनाई और बाद में कैंडी-टॉफी से करोड़ों भारतीयों के दिल जीत लिए Parle के कुछ सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट हैं जिनक लिस्ट नीचे दी गई है।
Melody
Kismi
Mango Bite
Poppins
Parle-G
बता दें कि Parle आज भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में गिनी जाती है और उसका कारोबार कई देशों तक फैला हुआ है।
भारत-इटली रिश्तों को मिल सकती है नई मजबूती
मजेदार मीम्स और वायरल वीडियो के बीच यह दौरा रणनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरे में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई है वो हैं व्यापार और निवेश, रक्षा सहयोग, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप, ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन और वैश्विक सुरक्षा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुलाकात से भारत और इटली के संबंध और मजबूत हो सकते हैं।
क्यों खास बन गई ये 'Melody Diplomacy'?
राजनीति में अक्सर औपचारिकता देखने को मिलती है, लेकिन मोदी और मेलोनी की दोस्ताना केमिस्ट्री लोगों को अलग महसूस होती है। एक छोटी-सी टॉफी ने न सिर्फ इंटरनेट पर हलचल मचा दी, बल्कि भारत की पॉप कल्चर को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा में ला दिया।



Click it and Unblock the Notifications
