Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
PM Modi की Gold न खरीदने की चर्चा तेज, जानिए किस देश में मिलता है सबसे सस्ता सोना
Cheapest Gold In World 2026 Check List: भारत में सोने की बढ़ती कीमतों और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) के संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक खास अपील की है। सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा (Foreign Reserve) बचाने के लिए लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी देशभक्ति कर्तव्यों के जरिए दिखाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि देशहित में यदि संभव हो, तो सालभर तक सोने के गहने खरीदने से परहेज करें। यह अपील ऐसे समय में आई है जब भारत में 24 कैरेट सोने की कीमतें ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर को पार कर चुकी हैं। आज यानी 11 मई को बाजार में मामूली गिरावट के बावजूद, आम आदमी के लिए सोना खरीदना एक बड़ी चुनौती बन गया है। इसी बीच लोगों के बीच चर्चा है कि कौन से वो देश हैं जहां सबसे सस्ता सोना मिलता है और वहां से भारत में गोल्ड लाने के क्या नियम हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

आज क्या हैं सोने व चांदी के रेट
आज के बाजार आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने-चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। MCX पर सोना मामूली गिरावट के साथ ₹1,52,443 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। दिल्ली में आज गोल्ड रेट 24 कैरेट सोना ₹1,52,490 और 22 कैरेट ₹1,39,790 पर स्थिर है। वैश्विक प्रभाव की बात करें तो अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के संकेतों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम 0.74% गिरे हैं, लेकिन भारत में टैक्स और ड्यूटी की वजह से कीमतें अभी भी रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं।
कहां मिलता है सबसे सस्ता सोना ये भी जान लें?
UAE (दुबई): 'गोल्ड शॉपिंग की राजधानी'
दुबई को दुनिया का स्वर्ण केंद्र माना जाता है। यहां सोने के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के बहुत करीब होते हैं क्योंकि यहां आयात शुल्क (Import Duty) शून्य है। साथ ही, यहां के 'गोल्ड सूक' (Gold Souk) में मिलने वाली डिजाइनों की विविधता और मेकिंग चार्जेस पर मोलभाव की सुविधा इसे खरीदारों के लिए स्वर्ग बनाती है।
हॉन्ग कॉन्ग: 'एशिया का सबसे सस्ता बाजार'
हॉन्ग कॉन्ग में सोने पर कोई वैट या सेल्स टैक्स नहीं लगता है। यह दुनिया के सबसे सक्रिय स्वर्ण व्यापार केंद्रों में से एक है। टैक्स छूट और कम मेकिंग चार्जेस के कारण यहां सोना अक्सर दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी सस्ता पड़ता है।
स्विट्जरलैंड: 'शुद्धता और क्वालिटी का मानक'
स्विट्जरलैंड दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनिंग इंडस्ट्री का केंद्र है। यहां सोने की 'फिनिशिंग' और 'क्वालिटी' को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। यहां निवेश के उद्देश्य से खरीदे जाने वाले गोल्ड बार और बिस्किट पर टैक्स न के बराबर है, जो इसे गंभीर निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह बनाता है।
सिंगापुर और थाईलैंड: 'आधुनिक ट्रेडिंग हब'
सिंगापुर अपनी पारदर्शी कीमत प्रणाली और उच्च सुरक्षा मानकों के लिए जाना जाता है। यहां निवेश-ग्रेड के सोने पर जीएसटी (GST) की छूट मिलती है। वहीं थाईलैंड, विशेष रूप से बैंकॉक, अपनी पारंपरिक कारीगरी और कम मार्जिन वाले सोने के व्यापार के लिए प्रसिद्ध है, जिससे पर्यटकों को यहां अच्छी डील मिल जाती है।
विदेश से भारत में कितना सोना लाया जा सकता है?
आपने ये तो जान लिया कि कहां-कहां सबसे सस्ता सोना मिलता है ऐसे में मन में सवाल उठ रहा होगा कि आप जाएंगे और ढेर सारा सोना वहां से भारत में ले आएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशों से इंडिया में भर-भरकर सोना नहीं ला सकते बल्कि उसकी कुछ लिमिट निर्धारित की जाती हैं। इसके बारे में जान लेते हैं कि एक व्यक्ति कितना सोना ला सकता है और उसके क्या नियम हैं। नीचे इस बारे में विस्तार से बताया गया है-
महिला यात्री: भारत सरकार के नियमों के अनुसार, एक महिला यात्री 40 ग्राम तक के सोने के आभूषण (करीब ₹5-6 लाख की वैल्यू) ड्यूटी-फ्री ला सकती है।
पुरुष यात्री: पुरुष यात्रियों के लिए यह सीमा 20 ग्राम तक सीमित है।
सिक्के और बिस्कुट पर नियम: ध्यान रहे, ड्यूटी में छूट केवल आभूषणों (Jewellery) पर मिलती है। यदि आप सोने के सिक्के या बिस्कुट (Coins/Bars) लाते हैं, तो आपको पहले ग्राम से ही पूरी कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी।
लिमिट से ज्यादा सोना लाते हैं तो क्या होगा?
यदि आप निर्धारित वजन सीमा से अधिक सोना ला रहे हैं, तो उसे कस्टम डिक्लेरेशन फॉर्म में घोषित करना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर आपका सोना जब्त हो सकता है और आपको कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
