Instagram पर PM Modi का दबदबा, 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ Donald Trump और Joe Biden को छोड़ा पीछे

PM Modi 100 Million Followers On Instagram: सोशल मीडिया की दुनिया में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी बड़ा नेता नहीं पहुंच सका। 26 फरवरी 2026 को पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) फॉलोअर्स का जादुई आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले वैश्विक नेता बन गए हैं। साल 2014 में इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद, पिछले एक दशक में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ इतनी तेजी से बढ़ा है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित दुनिया के तमाम दिग्गजों को कोसों पीछे छोड़ दिया है।

यह रिकॉर्ड वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती 'सॉफ्ट पावर' और पीएम मोदी के प्रति युवाओं के अटूट विश्वास का प्रतीक है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने किस-किस को पीछे छोड़ दिया है और क्या है उनकी इस लोकप्रियता के पीछे का सीक्रेट...

PM

ग्लोबल लीडर्स की रेस: पीएम मोदी के सामने सब फेल?

पीएम मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या दूसरे नंबर पर मौजूद नेता से दोगुनी से भी ज्यादा है। यहाँ देखें वैश्विक रैंकिंग:

नेता का नाम पद / देश फॉलोअर्स की संख्या (लगभग)
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री, भारत 100 मिलियन (10 करोड़)
डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति, अमेरिका 43.2 मिलियन
प्रबोवो सुबिआंतो राष्ट्रपति, इंडोनेशिया 15 मिलियन
लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा राष्ट्रपति, ब्राजील 14.4 मिलियन
रेसेप तैयप एर्दोगन राष्ट्रपति, तुर्की 11.6 मिलियन
जेवियर माइली राष्ट्रपति, अर्जेंटीना 6.4 मिलियन

भारतीय राजनीति में भी 'एकतरफा' दबदबा

ये तो आप जानते ही हैं कि देश के अंदर हो या बाहर पीएम मोदी का एक अलग ही दबदबा है। हर कोई उनकी और उनके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ करते नहीं थकता। ये मोदी की लोकप्रियता का ही नतीजा है कि अब कोई नेता उनके डिजिटल कद के आसपास भी नहीं टिक सकता है। भारतीय राजनेताओं की इंस्टाग्राम पर स्थिति पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर आते हैं राहुल गांधी जिनके इंस्टाग्राम पर 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

PM

क्या है पीएम मोदी की इस सफलता का राज?

यथार्थ संवाद (Authentic Connection): पीएम मोदी न केवल सरकारी कार्यक्रमों, बल्कि अपनी व्यक्तिगत यात्राओं, त्योहारों और युवाओं के साथ संवाद की झलकियों को साझा करते हैं, जो सीधे जनता के दिल को छूती हैं।

युवाओं की पहली पसंद: भारत में इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने वालों में बड़ी संख्या युवाओं की है। पीएम मोदी की डिजिटल टीम रील्स और हाई-क्वालिटी विजुअल्स के जरिए इस पीढ़ी से बेहतरीन तालमेल बिठाती है।

उच्च अप्रूवल रेटिंग: मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) के फरवरी 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पीएम मोदी 67% रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं।

Story first published: Thursday, February 26, 2026, 12:57 [IST]
Desktop Bottom Promotion