Latest Updates
-
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई -
June 2026 Vrat Tyohar: निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक, जून के महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan: राम मंदिर के शिखर पर PM मोदी ने फहराया भगवा धर्म ध्वज, यहां देखें वीडियो
अयोध्या में स्थित राम मंदिर के शिखर पर पीएम मोदी ने ध्वजारोहण कर दिया गया है। पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने केसरिया ध्वज फहराया। इससे पहले दोनों ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन भी किए। आइये अयोध्या के राम मंदिर से जुड़ी हर अपडेट के बारे में जानते हैं।

यहां देखें ध्वजारोहण का वीडियो
धर्म और मर्यादा का प्रतीक है राम मंदिर का ध्वज- सीएम योगी
ध्वजारोहण होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह ध्वज धर्म और मर्यादा दोनों का प्रतीक है। देश ने अयोध्या में विकास देखा और आज उसके उत्सव का दिन है।
आज हम सबके लिए सार्थकता का दिन- मोहन भागवत
राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के मौके पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज हम सबके लिए सार्थकता का दिन है। इसके लिए जितने लोगों ने प्राण न्योछावर किए, उनकी आत्मा तृप्त हुई होगी। अशोक जी को वहां पर शांति मिली होगी। आज मंदिर का ध्वजारोहण हो गया। राम राज्य का ध्वज जो कभी अयोध्या में फहराता था, आज वह फहरा गया है। इस भगवा ध्वज पर रघुकुल का प्रतीक कोविदार वृक्ष है। यह वृक्ष रघुकुल की सत्ता का प्रतीक है। यह वह वृक्ष है जिसके लिए कहा जाता है, कि वृक्ष सबके लिए छाया देते हैं, स्वंय धूप में खड़े रहकर, फल भी दूसरों के लिए देते हैं।
आज एक नए युग का शुभारंभ - सीएम योगी आदित्यनाथ
राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज एक नए युग का शुभारंभ है। आज का यह दिन आत्मगौरव का दिन है। हर सनातनी के लिए राष्ट्र गौरव का दिन है।



Click it and Unblock the Notifications