Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
कर्नाटक में दिया गीता का संदेश, गोवा में श्रीराम प्रतिमा का अनावरण करेंगे PM मोदी, जानें भव्य मूर्ति की खासियत
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 28 नवंबर 2025, दिन शुक्रवार को कर्नाटक और गोवा के दौरे पर हैं। इस दौरान मोदी कर्नाटक के उडुपी में श्रीकृष्ण मठ में लक्षकंठ गीतापारायण कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने गीता का उपदेश दिया। मोदी के साथ राज्यपाल थावरचंद गहलोत, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी भी कार्यक्रम में शामिल थे। जनता के उत्साह के बीच दिया गया PM मोदी का यह संदेश अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है।
अब इसी आध्यात्मिक प्रेरणा के साथ प्रधानमंत्री गोवा में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी में हैं, जहां वे भगवान श्रीराम की भव्य और विशाल मूर्ति का अनावरण करने जा रहे हैं। यह मूर्ति न सिर्फ आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि भारतीय संस्कृति और राम भक्तों के लिए गौरव का क्षण भी साबित होगी। आइए उनके गीता के उपदेश से लेकर श्रीराम की भव्य मूर्ति तक के बारे में बात करते हैं और जानते हैं 77 फीट ऊंची राम जी की मूर्ती की खास बातें।

प्रधानमंत्री ने गीता का संदेश देते हुए कही दिल की बात
कर्नाटक के उडुपी में आयोजित रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवद गीता का उल्लेख करते हुए जोर दिया कि दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए अन्याय और अत्याचार का अंत करना भी उतना ही आवश्यक है जितना करुणा और सद्भावना का पालन करना। उनके इस कथन को लोगों ने एक भावनात्मक और सांस्कृतिक संदेश के रूप में लिया, खासकर तब जब हाल ही में भारत ने सुरक्षा और संकल्प से जुड़े कई सफल अभियान चलाए हैं।
उन्होंने कहा, "श्री कृष्ण ने युद्ध की भूमि पर गीता का संदेश दिया था और भगवत गीता हमें सिखाती है कि शांति और सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारियों का अंत भी ज़रूरी है... हम लाल किले की प्राचीर से श्री कृष्ण की करुणा का संदेश देते हैं और उसी प्राचीर से हम मिशन सुदर्शन चक्र का भी उद्घोष करते हैं... देश ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई में हमारा संकल्प देखा है... हम शांति स्थापित करना भी जानते हैं और शांति की रक्षा करना भी जानते हैं।"
अब गोवा में करेंगे भव्य मूर्ति का अनावरण
कर्नाटक के इस दौरे और खास संदेश के तुरंत बाद प्रधानमंत्री अब गोवा में एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे, जहां भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मोदी करीब 3:45 बजे गोवा के मठ परिसल में पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में मोदी के साथ गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक समेत अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। इसी बीच श्रीराम जी की मूर्ति चर्चा में है जिसका आज अनावरण होने जा रहा है। बता दें कि वो कई मायनों में खास और अनोखी है तो चलिए उसके बारे में भी जान लेते हैं।
क्यों खास है श्रीराम जी री भव्य मूर्ति?
बताया जा रहा है कि मोदी जिस मूर्ति का अनावरण करने जा रहे हैं वो इतनी ऊंची मूर्ति है जो दूर से ही नजर आएगी। 77 फीट ऊंची यह दिव्य और भव्य प्रतिमा पूरी दुनिया के रामभक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाली है। प्रतिमा को देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने निर्मित किया है।
ये वही शिल्पकार हैं जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति, गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया था। उच्च गुणवत्ता वाले कांस्य से निर्मित यह विशाल प्रतिमा भगवान श्रीराम के सुसज्जित व शौर्यपूर्ण स्वरूप को दर्शाती है।



Click it and Unblock the Notifications
