Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
PM Modi Garbo Song: वो गीत जिसे PM नरेन्द्र मोदी ने लिखा, नवरात्रि से पहले हो रहा है वायरल
PM Modi Garbo Song: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने अपनी कविता से जनमानस में अलग छवि बनायी थी, वहीं नरेंद्र मोदी ने एक गीत लिखकर लोगों का मन मोह लिया है। नवरात्रि के स्पेशल मौके पर लिखा गया यह गीत बहुत लोकप्रिय हो रहा है। आइये आपको बताते हैं इस गाने के बारे।
मोदी ने लिखा नवरात्रि से जुड़ा यह गीत

नरेन्द्र मोदी को अपना गृह राज्य गुजरात बहुत पसंद है और अपनी मातृभूमि की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हैं। कभी कभी काव्यात्मक लहजे में ये गुजरात की सांस्कृतिक खूबसूरती का गुणगान भी करते नज़र आते हैं। उनकी इसी कला और गुजरात के प्रति मोहब्बत को देखते हुए संगीतकार तनिष्क बागची और गायिका ध्वनि भानुशाली ने सोचा की क्यूँ ना गीत बनाया जाए। इनकी मेहनत रंग लायी और गर्बो के रूप में एक गीत बनाया जो अब बहुत पसंद किया जा रहा है।
गीत को रिलीज भी किया गया है नवरात्र के ख़ास मौके पर जब पूरा गुजरात इस गाने पर डांडिया करता और थिरकता नज़र आएगा। इस गीत को जस्ट म्यूजिक लेबल के जरिये रिलीज किया गया है जो जैकी भगनानी का है। लोग इस गाने को गरबा एंथम के नाम से भी बुला रहे हैं।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस गाने को लेकर अपने अनुभव को एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया है। मोदी कहते हैं कि एक अरसे बाद वो एक गरबा गीत लिखने में सफल हुए। इस मनमोहक प्रस्तुति के लिए मोदी ने ध्वनि, तनिष्क बागची और जस्ट म्यूजिक की टीम को थैंक्स किया है। मोदी के अनुसार इस टीम ने उनकी पुरानी यादों को ताजा कर दिया है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
