Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Pongal 2025 Kolam Designs: पोंगल पर घर के चौखट पर बनाएं आकर्षक कोलम, बेहद आसान है ये डिजाइन
Easy and Beautiful Kolam Designs : पोंगल पर्व फसल की कटाई और संपन्नता का उत्सव है, जो किसानों की मेहनत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों के बाहर रंगोली (कोलम) बनाते हैं और सूर्यदेव को खेत में उगी फसलों का भोग अर्पित करते हैं। यह पर्व खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है।
पोंगल कोलम तमिलनाडु और दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में बनाए जाने वाले पारंपरिक रंगोली डिज़ाइनों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह विशेष रूप से पोंगल त्योहार के दौरान बनाया जाता है, जो फसल उत्सव का प्रतीक है।

पोंगल कोलम का महत्व
कोलम देवी लक्ष्मी का स्वागत करने और घर में समृद्धि लाने के लिए बनाया जाता है। यह घर के आंगन को सुंदर और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। पारंपरिक रूप से चावल के पाउडर से बने कोलम से जीव-जंतु भी लाभान्वित होते हैं।

पारंपारिक पोंगल कोलम डिजाइन
गोलाकार रंगोली डिजाइन को सुंदर और प्रभावी बनाने के लिए इसके केंद्र में कलश, ईख, और सूर्यदेव की आकृतियां बनाएं। रंगोली को आकर्षक बनाने के लिए कई रंगों का उपयोग करें और गोलाकार डिजाइन को बॉर्डर लाइन देकर हाइलाइट करें। यह पारंपरिक और रंगीन रंगोली पोंगल उत्सव के लिए एकदम उपयुक्त और शानदार दिखती है।

ज्यामितीय डिज़ाइन
सरल ज्यामितीय डिज़ाइन में कोलम को छोटे और सटीक आकृतियों से सजाया जाता है। इसमें त्रिभुज, वर्ग, वृत्त जैसे ज्यामितीय पैटर्न के साथ पुष्प आकृतियां बनाई जाती हैं। साथ ही, देवी-देवताओं के प्रतीक जैसे कलश, दीपक, और कमल के फूल शामिल होते हैं। यह डिज़ाइन न केवल सरल और आकर्षक होती है, बल्कि पवित्रता का प्रतीक भी मानी जाती है।

शुभ पोंगल रंगोली डिजाइन
पोंगल में सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व है। रंगोली में सूरज, पतंग, कलश, और पूजन सामग्री की आकृतियां बनाकर इसे पारंपरिक रूप दिया जा सकता है। रंगोली का आकर्षण बढ़ाने के लिए इसे विभिन्न रंगों से सजाएं और बीच में "हैप्पी पोंगल" या "शुभ पोंगल" लिखें। यह डिज़ाइन पोंगल उत्सव की खुशियों और शुभता का प्रतीक बनेगा।

पोंगल की कलश रंगोली डिजाइन
पोंगल की रंगोली में कलश बनाएं, जिसमें चावल, आम के पत्ते और नारियल को दर्शाएं। दीपक के साथ केले के पत्तों पर पान, सुपारी और केले की आकृतियां जोड़ें। रंगोली को गन्ने के पौधों और विभिन्न रंगों से सजाएं, जो पारंपरिकता और त्योहार की सुंदरता को बढ़ाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
