Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Poonam Pandey Controversy: वर्ल्ड कप में कपड़े उतारने से लेकर जेल जाने तक, जानें पूनम पांडे की सभी बड़े विवाद
Poonam Pandey Controversy List: हमेशा अपने बोल्ड तेवर और विवादित बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाली मॉडल, अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पूनम पांडे का गुरुवार (1 फरवरी) को निधन हो गया। 32 वर्षीय पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी। इस खबर से हर कोई सकते में हैं।
पूनम पांडे और विवादों का आपस में गहरा नाता रहा है। वह कंट्रोवर्सी का दूसरा नाम बन चुकी ठीक। उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान लगातार गलत कारणों से ही सुर्खियां बटोरीं।

2011 क्रिकेट विश्व कप को लेकर किया वादा (Poonam Pandey Promised to Strip if India won the World Cup 2011)
पूनम ने तब काफी ध्यान आकर्षित किया जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नग्न होने का वादा किया। हालाँकि, बाद में वह अपने माता-पिता और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आपत्तियों का हवाला देते हुए वादे से मुकर गई।
एप्प बैन विवाद (App Ban Controversy)
2019 में, पूनम के मोबाइल ऐप को Google Play Store ने अपनी नीतियों का उल्लंघन करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। यह ऐप अपनी स्पष्ट और बोल्ड सामग्री के लिए जाना जाता था और Google ने इसे अपने दिशानिर्देशों का उल्लंघन माना।
अश्लीलता का आरोप (Obscenity Charges on Poonam Pandey)
2014 में, पूनम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक स्पष्ट यौन वीडियो पोस्ट करने के तथा अश्लीलता फैलाने के आरोपों का सामना करना पड़ा। "द बाथरूम सीक्रेट्स" शीर्षक वाला वीडियो उनके लिए कानूनी परेशानियों का कारण बन गया।
सोशल मीडिया सामग्री (Poonam Pandey Social Media Bold Content)
पूनम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बोल्ड और उत्तेजक सामग्री साझा करने के लिए जानी जाती थीं। उनके कंटेंट बोल्ड और सनसनीखेज होने के कारण आलोचना और विवाद पैदा करते थे।
गिरफ़्तारी (Poonam Pandey Arrest)
COVID-19 की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान भी पूनम विवादों में फंस गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल-एक्ट्रेस अपने पति सैम बॉम्बे के साथ घूमने निकली थीं और मुंबई पुलिस ने उन्हें लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पति पर मारपीट का आरोप लगाया (Poonam Pandey accussed her husband Sam of assault)
पूनम ने अपने पति सैम पर मारपीट का भी आरोप लगाया था। उसने पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई और सैम को गिरफ्तार कर लिया गया। विवादास्पद रियलिटी शो लॉक अप में, जिसे कंगना रनौत ने होस्ट किया था, पूनम ने खुलासा किया कि सैम उन्हें पीटता था।
राज कुंद्रा के साथ कानूनी लड़ाई (Poonam Pandey's Legal fight against Raj Kundra)
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम एडल्ट फिल्में बनाने के मामले में सामने आया। तब पूनम पांडे संग उनकी कानूनी लड़ाई भी सुर्खियां बनी। एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा की एक फर्म के साथ अपने नाम पर ऐप लेने के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बदले रेवेन्यू में उन्हें हिस्सा मिलना तय हुआ था। पूनम पांडे की मानें तो शेयर को लेकर कंपनी में अनबन चल रही थी। ऐसे में उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट वापस ले लिया, लेकिन इसका अंजाम भी उन्हें भुगतना पड़ा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
