Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Pope Francis Net Worth: कितने अमीर थे पोप फ्रांसिस, क्या थी उनकी सैलरी और संपत्ति?
Pope Francis Net Worth : पोप फ्रांसिस अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार सुबह 7:35 बजे 88 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। वेटिकन ने उनके निधन की पुष्टि की। बताया गया कि वे पिछले कुछ महीनों से निमोनिया से पीड़ित थे। पोप फ्रांसिस रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी प्रमुख थे, जिन्होंने 2013 में पोप बेनेडिक्ट XVI के इस्तीफे के बाद पदभार संभाला था।
अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में पोप फ्रांसिस ने चर्च के भीतर कई सुधारों की शुरुआत की। उन्होंने एक सादगीभरा जीवन जीया और महंगे वस्त्रों व भव्य आवासों से दूरी बनाए रखी। उन्होंने पोप के पारंपरिक आलीशान आवास को छोड़कर वेटिकन के गेस्ट हाउस में रहना पसंद किया।

सैलरी नहीं ली, फिर भी करोड़ों की संपत्ति
एक रिपोर्ट के अनुसार, पोप फ्रांसिस ने चर्च से कोई सैलरी नहीं ली। हालांकि, पहले पोप को हर महीने लगभग 32,000 डॉलर (करीब 27.32 लाख रुपये) की सैलरी मिलती थी। पोप फ्रांसिस ने इस रकम को या तो चर्च, ट्रस्ट या जरूरतमंदों को दान कर दिया।
फिर भी उनके पास जो संपत्ति थी, वह उन्हें पोप के तौर पर मिली सुविधाओं और उपहारों के कारण थी। उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 16 मिलियन डॉलर (करीब 137 करोड़ रुपये) मानी जा रही है। इसमें उनके उपयोग में आने वाली पांच कारें भी शामिल हैं।
जेसुइट मूल्यों के अनुसार जीवन जिया
पोप फ्रांसिस का जन्म अर्जेंटीना में हुआ था और उनका असली नाम जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो था। वे जेसुइट समुदाय से आते थे, जो सादगी और सेवा को प्राथमिकता देता है। पोप बनने से पहले भी उन्होंने चर्च से कभी वेतन नहीं लिया।
चर्च की संपत्ति
हालांकि पोप खुद सादगी के प्रतीक थे, लेकिन रोमन कैथोलिक चर्च दुनिया की सबसे अमीर धार्मिक संस्थाओं में से एक है। दुनियाभर में चर्च की अचल संपत्तियां, ऐतिहासिक धरोहरें और वित्तीय संसाधन इसकी ताकत को दर्शाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
