Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी
Prateek Yadav-Aparna Yadav Love Story: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन के बाद उनके निजी जीवन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है, खासकर उनकी पत्नी अपर्णा यादव के साथ रिश्ते को लेकर। आइए, जानते हैं प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की लव स्टोरी के बारे में -

स्कूल की दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की पहली मुलाकात साल 2001 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उस समय दोनों स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और वक्त के साथ यह रिश्ता और मजबूत होता चला गया। लंबे समय तक एक-दूसरे को जानने और साथ रहने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया।
ईमेल के जरिए किया था प्यार का इजहार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल के दिनों में शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बताया जाता है कि लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने के बाद प्रतीक यादव ने अपर्णा को ईमेल के जरिए प्रपोज किया था। दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन करीबी लोगों के बीच उनकी बॉन्डिंग की चर्चा होती रहती थी। इसके बाद दोनों ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला लिया।
2011 में हुई प्रतीक और अपर्णा की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक और अपर्णा ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद साल 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। यह उस वक्त की हाई-प्रोफाइल शादी थी, जिसमें कई बड़े सितारों और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद भी अपर्णा ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और इंग्लैंड के University of Manchester से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। दोनों लंबे समय तक परिवार और सार्वजनिक जीवन में साथ नजर आते रहे।
रिश्तों में बढ़ी थीं दूरियां
साल 2025 के दौरान दोनों के रिश्तों को लेकर मतभेद की खबरें सामने आने लगी थीं। सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक गतिविधियों के आधार पर ऐसी चर्चाएं तेज हुईं कि दोनों के बीच सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है। हालांकि, परिवार की ओर से इस पर खुलकर ज्यादा कुछ नहीं कहा गया।
इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा था विवाद
जनवरी 2026 में प्रतीक यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी। पोस्ट में अपर्णा यादव पर परिवार से दूरी बढ़ाने और प्रसिद्धि को प्राथमिकता देने जैसे आरोप लगाए गए थे। साथ ही मानसिक तनाव का जिक्र भी किया गया था। हालांकि बाद में अपर्णा यादव के करीबियों की ओर से अकाउंट हैक होने की बात कही गई, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने दोनों के रिश्तों को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया।
वहीं, प्रतीक के अचानक निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। प्रतीक की मौत के पीछे जहर की आशंका जताई गई है, हालांकि असली वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।



Click it and Unblock the Notifications
