Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
PM Modi Net Worth: पीएम मोदी के पास नहीं है अपना घर और कार, जानिए कितनी है उनकी सैलरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने लगातार तीसरी बार वाराणसी से अपना नॉमिनेशन फाइल किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्शन कमीशन के सामने अपने पूरी संपत्ति का ब्योरा पेश किया। नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग में हलफनामा दाखिल किया और उसके अनुसार उनकी कुल संपति करीबन 3,02,06,889 रुपये है। इस हलफनामे के मुताबिक उनकी संपत्ति में 2014 और 2019 के बीच 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास ना तो खुद का घर है और ना ही कार।
नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव 2014 में पहली बार पीएम बने और वह दूसरे कार्यकाल के लिए भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें भारतीय राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति माना जाता है। उनकी कुल आय में भारत के प्रधान मंत्री के रूप में उनका वेतन, फिक्स डिपॉजिट और अन्य एसेट्स शामिल हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम प्रधानमंत्री की कुछ संपत्ति के बारे में विस्तारपूर्वक जानने का प्रयास करेंगे-

इतना है बैंक-बैलेंस
पीएम मोदी की अधिकतर संपति बैंक में जमा है। चुनाव आयोग में जमा किए गए हलफनामे में उन्होंने बताया है कि वर्तमान में उनके पास करीब 52,920 रुपये कैश हैं। जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गांधीनगर ब्रांच में 73,304 रुपये और वाराणसी ब्रांच में 7000 रुपये जमा हैं। उन्होंने अपनी अधिकतर संपति को एफडी के रूप में सुरक्षित रखा है। पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में करीबन 2.85 करोड़ रुपये की एफडी है। इसके अलावा, उन्होंने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स में 9.12 लाख रुपये का निवेश किया है।
नहीं है घर और कार
भारत के प्रधानमंत्री होने के बावजूद भी पीएम मोदी के पास खुद की गाड़ी या घर नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने किसी तरह के म्यूचल फंड्स में भी निवेश नहीं किया हुआ है। हालांकि, उनके पास चार सोने की अंगूठी हैं, जिनका वजन करीबन 45 ग्राम है और इसकी कीमत करीब 2.67 लाख रुपये है। बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनावों में जब पीएम मोदी ने अपनी संपति का खुलासा किया था, तब उनकी कुल संपति 1,41,36,119 रुपये थी। अब उनकी संपति में इजाफा हुआ है और अब उनके पास 3,02,06,889 रुपये की कुल संपत्ति है।
नरेंद्र मोदी को कितनी सैलरी मिलती है?
नरेंद्र मोदी को एक प्रधानमंत्री के रूप में 2 लाख रुपये का मासिक वेतन मिलता है। उनका सालाना पैकेज 19,20,000 रुपये है। भारत के प्रधान मंत्री के रूप में उनके कुल वेतन में डेली अलाउंस, सांसद भत्ता समेत अन्य कई भत्ते और लाभों के साथ 50,000 रुपये का मूल वेतन शामिल है। उन्हें मूल वेतन के अलावा डेली अलाउंस, सांसद भत्ता समेत अन्य कई भत्ते और लाभ भी मिलते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी कितना टैक्स भरा?
चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में पीएम मोदी ने जमा किए टैक्स के बारे में भी खुलासा किया। हलफनामे के अनुसार, उन्होंने वित्त वर्ष 2023-24 में 3,33,179 रुपये का इनकम टैक्स जमा किया है।



Click it and Unblock the Notifications
