Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Priyanka Gandhi Net Worth: दिल्ली-शिमला में फार्महाउस, ₹1 करोड़ का सोना, जानिए प्रियंका गांधी की नेटवर्थ
Priyanka Gandhi Net Worth: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। अपने हलफनामे में उन्होंने और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति का विवरण दिया, जिसके अनुसार उनके पास कुल 88 करोड़ रुपये की संपत्ति है। नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रियंका गांधी ने वायनाड के जिला कलेक्टर के सामने तीन सेट जमा किए।
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) की उम्मीदवार हैं, और उन्होंने अपने नामांकन हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 12 करोड़ रुपये की है। इस संपत्ति में हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास स्थित 5.64 करोड़ रुपये मूल्य का एक फार्महाउस भी शामिल है। यह फार्महाउस 12,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। आइए जानते हैं प्रियंका गांधी कितने करोड़ों की मालकिन हैं।

पति से गिफ्ट में मिली कार
प्रियंका गांधी वाड्रा के नामांकन हलफनामे में यह जानकारी भी सामने आई है कि उनके पास 8 लाख रुपये की एक होंडा सीआरवी कार है, जिसे उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें उपहार में दी है। इसके अलावा, उनकी अन्य संपत्तियों में 2.24 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड में निवेश और 1.16 करोड़ रुपये के आभूषण शामिल हैं।
फार्महाउस और खेती की जमीन की है मालकिन
प्रियंका गांधी वाड्रा के पास नई दिल्ली के महरौली में स्थित 2.10 करोड़ रुपये की कृषि भूमि की सह-स्वामित्वधारी हैं, जो उनके भाई और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी को विरासत में मिली है। इसके अलावा, प्रियंका गांधी महरौली में स्थित एक फार्महाउस में भी आधे हिस्से की मालिक हैं।
46.39 लाख रुपये की आमदनी बताई
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने नामांकन हलफनामे में पिछले वित्त वर्ष में अपनी आय 46.39 लाख रुपये से अधिक बताई है। इस आय में किराये की आमदनी के साथ-साथ बैंकों से ब्याज और अन्य निवेशों से हुई आय भी शामिल है। उनके पति, रॉबर्ट वाड्रा, के पास 37.9 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति और 27.64 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है। रॉबर्ट वाड्रा की संपत्तियों में कुछ कंपनियों में भागीदारी और वाहनों का स्वामित्व भी शामिल है।
15 लाख का चुकाना है टैक्स
प्रियंका गांधी के हलफनामे में कहा गया है कि वह कर वितिय वर्ष 2012-13 के लिए आयकर पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही का भी सामना कर रही हैं, जिस वजह से 15 लाख रुपये से अधिक का टेक्स भी देना है।



Click it and Unblock the Notifications