Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
बागेश्वर धाम में अर्जी स्वीकार होने पर मिलते हैं ये संकेत, जानें घर बैठे अर्जी लगाने की पूरी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव गढ़ा में स्थित बागेश्वर धाम सरकार काफी मशहूर है। देश-विदेश से लोग यहां बाला जी महाराज की कृपा पाने और दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां बाला जी महाराज आपकी हर तरह की समस्या को पल भर में दूर कर देते हैं। लेकिन बागेश्वर धाम सरकार में अर्जी लगाएं बिना आप अपनी समस्याएं उन तक नहीं पहुंचा सकते हैं।
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी के साथ जनता का भी यही मानना है कि अगर आपका भी कोई काम बिगड़ा हुआ है या कोई काम पूरा नहीं हो रहा, तो आप यहां अपनी अर्जी लगा सकते हैं। कई लोगों को बागेश्वर धाम सरकार के पास अपनी अर्जी तो लगानी है लेकिन इन्हें यहीं नहीं पता है कि बागेश्वर धाम में किस तरह अर्जी लगाई जाती है। तो आइए आज इस आर्टिकल के जरिए जनते हैं कि आप बागेश्वर धाम जाकर या घर बैठे ही किस तरह अपनी अर्जी लगा सकते हैं।

बागेश्वर धाम में कैसे लगाएं अर्जी
बागेश्वर धाम में किसी भी व्यक्ति की अर्जी लगाने की एक पूरी प्रक्रिया होती है। देश-विदेश में किसी को भी बागेश्वर धाम में अपनी अर्जी लगवानी है तो उसे धाम पर आना होगा। जहां उन्हें कपड़े में एक नारियल बांध कर धाम परिसर में बांधना होगा। लेकिन नारियल बांधने के लिए 3 ही रंग के कपड़ों का इस्तेमाल किया जाता है।
तीनों रंग के कपड़ों का अपना अलग महत्व होता है। आप लाल, पीले, और काले रंग के कपड़े में नारियल को बांध सकते हैं। अगर शादी-विवह से जुड़ी कोई समस्या है तो आप पीले रंग के कपड़े में नारियल बांध सकते हैं। वहीं अगर कोई सामान्य समस्या, परिवार से जुड़ी या अन्य परेशानी है तो आप लाल रंग के कपड़े में नारियल बांध कर धाम परिसर में बांध सकते हैं। अगर आपकी अर्जी भूत - प्रेत जैसी बाधा से जुड़ी है तो आप काले कपड़े में नारियल बांधे।
घर पर कैसे लगाएं अर्जी
कोई भी व्यक्ति बागेश्वर धाम के लिए घर बैठे अपनी अर्जी आसानी से लगा सकता है। घर पर सबसे पहले आपको एक लाल रंग के कपड़ा लेना है और उसमें एक नारियल लपेटना है। फिर एक कागज़ पर अपनी अर्जी लिखकर नारियल के साथ कपड़े में बांध दें। फिर ॐ बागेश्वराय नमः इस मंत्र की पूरी एक माला का जाप करना है। जिस दिन से आप इसे बांधें, उस दिन से अपने घर में लहसुन प्याज बनाना और खान छोड़ दें, जब तक आपकी अर्जी न लग जाए। अब इस नारियल को अपने पूजा घर में रख दें और जब कभी बागेश्वर धाम जाने का मौका मिले तो वहां जाकर इस नारियल को बांध दें। लेकिन ध्यान रहें जो व्यक्ति अर्जी बांध रहा है तो वो पूरे चार दिन तक ब्रह्मचर्य का पालन करें।
अर्जी स्वीकार हुई या नहीं कैसे लगाएं पता?
बागेश्वर धाम की अर्जी बांधने के बाद अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठने लगते हैं कि अर्जी स्वीकार हुई है या नहीं इस बात का पता कैसे लगाएं। लेकिन घबराने की जरूरत नही है क्योंकि अगर आपकी अर्जी स्वीकार हो जाती है तो आपको सपने में बंदर नजर आने लगते हैं। लेकिन ध्यान रहे सिर्फ एक दिन सपने में बंदर दिखाई दें तो अर्जी स्वीकार होने का संकेत नहीं होता है। ऐसे में आप कम से कम 2 से 4 दिन लगातार बंदर दिखाई दे तो समझ जाएं आपकी अर्जी बागेश्वर धाम ने स्वीकार कर ली है।
अगर अर्जी स्वीकार न हो तो क्या करें?
बागेश्वर धाम की अर्जी लगाने के बाद भी अगर ज्यादा दिनों तक अर्जी स्वीकार न हो तो आप ऊपर बताई गई प्रक्रिया को दोबारा सच्चे मन से दोहराएं। 2-3 बार यह विधि दोहराइए। अगर मन में विश्वास है तो आपको जल्द ही टोकन मिल जाएगा। अन्यथा आपके आसपास कहीं भी दरबार लगने पर बालाजी खुद आपको बुलाकर आपकी अर्जी स्वीकार कर लेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
