Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Promise Day 2026: कब और क्यों मनाया जाता है प्रॉमिस डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस दिन क्या करें वादा
Promise Day 2026: वैलेंटाइन वीक में हर दिन खास होता है। रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक, हर दिन प्यार जताने का खास मौका होता। लेकिन प्रॉमिस डे को वेलेंटाइन वीक का सबसे स्पेशल और भावनात्मक दिन माना जाता है। प्रॉमिस डे, वैलेंटाइन वीक के पांचवे दिन मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर से उम्र भर साथ निभाने और प्याज जताने का वादा करते हैं। यह दिन सिर्फ वादों का नहीं, बल्कि उस रिश्तों में उस विश्वास और ईमानदारी का प्रतीक है जो दो दिलों को आपस में जोड़ता है। यह दिन सिर्फ गिफ्ट देने या प्यार जताने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि रिश्ते को मजबूत बनाने वाले वादों की अहमियत को उजागर करता है। आइए, जानते हैं प्रॉमिस डे कब और क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है -

प्रॉमिस डे कब और क्यों मनाया जाता है?
प्रॉमिस डे हर साल 11 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य रिश्तों में भरोसे, ईमानदारी और प्यार की डोर को मजबूत करना होता है। पहली बार प्रॉमिस डे कब और क्यों मनाया गया था, इसका कोई ठोस इतिहास नहीं मिलता। लेकिन प्रॉमिस डे की परंपरा आधुनिक समय में पश्चिमी देशों से शुरू मानी जाती है, जो धीरे-धीरे भारत समेत कई देशों में लोकप्रिय हो गई। इस दिन लोग अपने पार्टनर, दोस्तों या परिवार के सदस्यों से ऐसे वादे करते हैं, जो रिश्तों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। समय के साथ यह दिन रिश्तों में जिम्मेदारी और विश्वास का प्रतीक बन गया है।
प्रॉमिस डे का महत्व
प्यार के रिश्ते में कसमों और वादों का खास महत्व होता है क्योंकि यह प्यार में आपकी ईमानदारी और समर्पण को दर्शाता है। इस दिन लोग एक दूसरे से रिश्ते में ईमानदारी और हमेशा साथ निभाने का वादा करते है। इस दिन किया गया एक सच्चा वादा रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रख सकता है। यह दिन याद दिलाता है कि प्यार सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि निभाए गए वादों से साबित होता है।
प्रॉमिस डे पर पार्टनर से जरूर करें ये वादे
खुलकर बात करने का वादा
प्रॉमिस डे पर यह वादा करना जरूरी है कि चाहे हालात जैसे भी हों, हमें कोई भी बात साझा करने से पहले सोचना न पड़े जिससे रिश्ते में अपनापन और मजबूती बढ़ती है।
खुद को बेहतर बनाने का वादा
हर इंसान में कोई न कमी होती है जिसकी वजह से रिश्तों में तनाव बढ़ने लगते हैं। प्रॉमिस डे पर यह वादा करें कि अपनी कमियों को पहचानेंगे और उन्हें सुधारने की कोशिश करेंगे, ताकि रिश्ता समय के साथ और मजबूत होता जाए।
सच न छुपाने और ईमानदार रहने का वादा
अक्सर लोग कहते हैं कि वे झूठ नहीं बोलेंगे, लेकिन कई बार सच को छुपा लेते हैं। यही छुपा हुआ सच बाद में रिश्ते में दरार डाल देता है। इस प्रॉमिस डे पर यह वादा करना जरूरी है कि रिश्ते में ईमानदारी बनाए रखेंगे।
वफादारी निभाने का वादा
पार्टनर की मौजूदगी में किसी और की ओर झुकाव रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है। प्रॉमिस डे पर यह वादा करें कि एक-दूसरे के प्रति सच्चे और वफादार रहेंगे और अपने रिश्ते को प्राथमिकता देंगे।
सम्मान और प्यार बनाए रखने का वादा
प्यार सिर्फ कहने से नहीं बल्कि सम्मान देने से भी झलकता है। प्रॉमिस डे पर यह वादा करें कि एक-दूसरे की भावनाओं, सोच और फैसलों का सम्मान करेंगे। साथ ही, प्यार जताते रहेंगे ताकि रिश्ता बोझ नहीं, बल्कि सुकून बनकर जिंदगी में बना रहे।



Click it and Unblock the Notifications
