Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Propose Day 2026: क्यों मनाया जाता है प्रपोज डे? जानिए इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Propose Day 2026: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है और इस प्यार भरे हफ्ते का दूसरा दिन प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर उन लोगों के लिए होता है, जो अपने दिल की बात किसी खास इंसान से कहना चाहते हैं। चाहे पहली बार प्यार का इजहार करना हो या अपने रिश्ते को एक नया नाम देना हो, प्रपोज डे इसके लिए एक खूबसूरत मौका माना जाता है। आज के समय में प्रपोज डे सिर्फ शादी के प्रस्ताव तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि लोग इस दिन अपने क्रश या पार्टनर से अपने जज्बात खुलकर साझा करते हैं। यही वजह है कि यह दिन युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। तो आइए, जानते हैं प्रपोज डे का इतिहास, महत्व और इसे सेलिब्रेट करने के तरीके के बारे में विस्तार से -

प्रपोज डे का इतिहास
प्रपोज डे का इतिहास वैलेंटाइन वीक से जुड़ा माना जाता है, जिसकी शुरुआत प्यार और रिश्तों को सेलिब्रेट करने के उद्देश्य से की गई थी। यूरोप और अमेरिका में 18वीं और 19वीं शताब्दी के दौरान शादी के लिए औपचारिक रूप से प्रपोज करने की परंपरा शुरू हुई। उस दौर में पुरुष अंगूठी के साथ अपने प्यार का इजहार करते थे। समय के साथ यह परंपरा लोकप्रिय होती चली गई और 20वीं शताब्दी के अंत तक वैलेंटाइन वीक के अलग-अलग दिनों को खास नाम दिए जाने लगे। इसी क्रम में 8 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में पहचान मिली पहचान मिली। पश्चिमी देशों में घुटनों पर बैठकर प्रपोज करने की परंपरा आज भी देखने को मिलती है, जो रिश्तों में रोमांस को और भी बढ़ा देती है। भारत में भी पिछले कुछ सालों में प्रपोज डे का चलन तेजी से बढ़ा है।
प्रपोज डे का महत्व
प्रपोज डे लोगों को अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करने का अवसर देता है। जो लोग लंबे समय से किसी को पसंद करते हैं, लेकिन कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाते, उनके लिए यह दिन सुनहरा मौका होता है। यह दिन कई नए रिश्तों की शुरुआत का कारण बनता है, जहां दो लोग एक-दूसरे की भावनाओं को स्वीकार करते हैं। वहीं जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए भी यह दिन अपने रिश्ते को मजबूत बनाने और पार्टनर को स्पेशल फील कराने का मौका होता है। कुल मिलाकर यह दिन प्यार और अपनापन जाहिर करने के लिए समर्पित है।
प्रपोज डे कैसे मनाएं?
अगर आप इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर या क्रश के लिए कुछ खास प्लान कर सकते हैं। आप किसी खूबसूरत जगह पर समय बिताकर रिंग या गिफ्ट के साथ प्रपोज कर सकते हैं। चाहें तो एक सादा लेकिन दिल से लिखा लव लेटर देकर भी अपनी फीलिंग्स जाहिर कर सकते हैं। स्पेशल डेट या छोटा सा सरप्राइज भी इस दिन को खास बना सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
