Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
पीवी सिंधु ने बैडमिंटन कोर्ट पर रचा इतिहास और कमाई में भी बनीं क्वीन, जानें कितनी है स्टार शटलर नेटवर्थ
PV Sindhu Net Worth: कहते हैं कि सफलता का रास्ता पसीने और अटूट विश्वास से होकर गुजरता है, और भारत की 'गोल्डन गर्ल' पीवी सिंधु (PV Sindhu) इस बात की सबसे बड़ी मिसाल हैं। कल तक जो लड़की केवल एक खिलाड़ी के तौर पर पहचानी जाती थी, आज वह बैडमिंटन की दुनिया का एक बड़ा 'ब्रैंड' बन चुकी है। 22 जनवरी 2026 को इंडोनेशिया मास्टर्स में अपनी 500वीं अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज कर सिंधु ने वह मुकाम हासिल कर लिया है, जहाँ आज तक कोई भी भारतीय शटलर नहीं पहुँच पाया।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोर्ट पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली सिंधु कमाई के मामले में भी दिग्गज क्रिकेटरों को टक्कर देती हैं? आइए जानते हैं सिंधु के इस ऐतिहासिक सफर और उनकी करोड़ों की नेटवर्थ के पीछे की पूरी कहानी।

बैडमिंटन कोर्ट पर ऐतिहासिक उपलब्धि
पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया मास्टर्स 2026 के राउंड ऑफ 16 में डेनमार्क की 'लाइन होजमार्क' को हराकर अपने करियर की 500वीं जीत पूरी की। ऐसा कर वे दुनिया की उन चुनिंदा 6 महिला खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं जिन्होंने 500 जीत का आंकड़ा छुआ है। सिंधु यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय शटलर महिला बन गई हैं।
पीवी सिंधु की नेटवर्थ (Net Worth 2026)
फोर्ब्स और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीवी सिंधु की कुल संपत्ति 7.1 मिलियन डॉलर करीब 60 करोड़ रुपये के आसपास है। बात सिंधु की सालाना कमाई की करें तो लगभग $7.1M है, जिसमें से केवल $100,000 लगभग 83 लाख रुपये कोर्ट पर प्राइज मनी से आते हैं।
पीवी सिंधु के कमाई के सोर्स
पीवी सिंधु की कमाई के सोर्स की बात करें तो वो विज्ञापन से अच्छी-खासी कमाई करती हैं उनकी आय का मुख्य हिस्सा लगभग $7M या 58 करोड़ रुपये ब्रैंड एंडोर्समेंट से आता है। वे दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला एथलीटों की सूची में अक्सर टॉप 20 में रहती हैं।
ब्रैंड एंडोर्समेंट क्वीन
सिंधु आज के समय में भारत की सबसे पसंदीदा फीमेल ब्रैंड एंबेसडर हैं। उनके पास बैंक ऑफ बड़ौदा, पैनासोनिक, एशियन पेंट्स, वीज़ा, मेबेलिन, गोटोरेड, और ब्रिजस्टोन जैसे 15 से अधिक बड़े ब्रैंड्स हैं। हाल ही में उन्होंने PUMA India के साथ भी एक बड़ी डील साइन की है।
लग्जरी लाइफस्टाइल और कार कलेक्शन
पीवी सिंधु लग्जरी लाइफ जीती हैं। वो महंगी कारों की भी शौकीन हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पीवी सिंधु के पास BMW X5 है जो उन्हें गिफ्ट में मिली थी। इसके अलावा BMW 320D: जिसे सचिन तेंदुलकर ने रियो ओलंपिक के बाद उन्हें भेंट किया था।Mahindra Thar है जो आनंद महिंद्रा द्वारा उनके शानदार प्रदर्शन पर तोहफे में दी गई थी।



Click it and Unblock the Notifications
