Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर शेयर करें उनके ये अनमोल विचार
Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes in Hindi: आज भारत के महान कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, चित्रकार और नाटककार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। उनका जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता के जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी में हुआ था। रवीन्द्रनाथ टैगोर का वास्तविक नाम रवीन्द्रनाथ ठाकुर था। उन्हें दुनिया भर में गुरुदेव के नाम से जाना जाता है। टैगोर ने अपनी रचनाओं में जीवन, प्रेम और मानवता के कई पहलुओं को बेहद सरल और गहराई से व्यक्त किया। वे भारतीय साहित्य के विश्वविख्यात रचनाकार थे, जिनकी कविताएं, कहानियां, नाटक और गीत आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्हें 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारत का राष्ट्रगान "जन गण मन" भी उनकी ही रचना है। वहीं, उन्होंने बांग्लादेश का राष्ट्रगान भी लिखा। आइए, आज रबीन्द्रनाथ टैगोर जयंती के खास पर जानते हैं उनके कुछ अनमोल विचारों के बारे में जो जीवन में नई प्रेरणा देते हैं।

रबीन्द्रनाथ टैगोर जी के अनमोल विचार (Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes in Hindi)
1. "जहां मन भय से मुक्त हो और मस्तक ऊँचा हो, जहां ज्ञान स्वतंत्र हो।"
2. "विश्वास वह पक्षी है, जो भोर होने से पहले ही प्रकाश को महसूस करता है और गाने लगता है।"
3. "यदि आप सभी गलतियों के लिए दरवाजे बंद कर देंगे, तो सच भी बाहर रह जाएगा।"
4. "मैं सोया और सपना देखा कि जीवन आनंद है। मैं जागा और पाया कि जीवन सेवा है। मैंने सेवा की और देखा कि सेवा ही आनंद है।"
5. "तितली महीनों नहीं, पलों को गिनती है, और उसके पास पर्याप्त समय होता है।"
6. "केवल खड़े होकर पानी को देखते रहने से आप नदी पार नहीं कर सकते।"
7. "प्रेम अधिकार का दावा नहीं करता, बल्कि स्वतंत्रता देता है।"
8. "कला में मनुष्य स्वयं को प्रकट करता है, न कि केवल वस्तुओं को।"
9. "मृत्यु प्रकाश को बुझाना नहीं है, बल्कि दीपक को इसलिए बुझाना है क्योंकि सुबह हो गई है।"
10. "सच्ची मित्रता तब होती है, जब चुप्पी भी आरामदायक लगे।"

रवींद्रनाथ टैगोर के प्रेरणादायक विचार (Rabindranath Tagore Motivational Quotes in Hindi)
11. हम यह प्रार्थना न करें कि हमारे सामने कोई खतरा न आए, बल्कि यह करें कि हम उनका सामना करने का साहस रखें।"
12. "जो मनुष्य दूसरों के लिए जीता है, वही वास्तव में जीता है।"
13. "खुश रहना आसान है, लेकिन सरल होना बहुत कठिन है।"
14. "हर बच्चा यह संदेश लेकर आता है कि ईश्वर अभी मनुष्य से निराश नहीं हुआ है।"
15. "आप समुद्र को पार नहीं कर सकते, जब तक कि आप किनारे को छोड़ने का साहस नहीं करते।"
16. "जीवन हमें दिया गया है, हम इसे देने से ही कमाते हैं।"
17. "संगीत दो आत्माओं के बीच का अनंत संबंध है।"
18. "फूल की पंखुड़ियों को तोड़कर आप उसकी सुंदरता नहीं पा सकते।"
19. "समय परिवर्तन की धारा है, जो सब कुछ बहाकर आगे ले जाती है।"
20. "प्रेम केवल भावना नहीं, बल्कि वह सत्य है जो जीवन को अर्थ देता है।"



Click it and Unblock the Notifications
