Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
AAP नेता राघव चड्ढा से ज्यादा कमाती हैं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, एजुकेशन भी जान हैरान रह जाएंगे आप
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। 13 मई को इनकी सगाई के बाद से सोशल मीडिया पर तस्वीरे तेजी से वायरल हो रही है। ये दोनों कॉलेज के दिनों से ही एक दूसरे को जानते हैं और अब इस रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। जिसके बाद लोग लगातार इस कपल की एजुकेशन और नेट वर्थ के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।
राघव चड्ढा देश में संसद के सबसे युवा मेंबर और पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उन्होंने 2012 में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत की थी। वहीं परिणीति चोपड़ा एक एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड फिल्में करती हैं। तो चालिए ऐसे में इस कपल के एजुकेशन और नेट वर्थ क्या है और इनके पास कितनी संपत्ति है?

राघव चड्ढा की एजुकेशन
राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के राजनेता होने के अलावा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं, लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को पता है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है। इसके बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) से की। इसके बाद EMBA में सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स (LSE) चले गए। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से पहले राघव चड्ढा ने श्यमा मालपानी, Deloitte और ग्रांट थॉर्न्टन जैसी कंपनियों के साथ काम भी किया है।
परिणीति चोपड़ा की एजुकेशन
बॉलवुड एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा के एजुकेशन की बात करें तो उन्होने अपनी स्कूलिंग अंबाला से पूरी की है। इसके बाद वह इंग्लैंड चली गई थीं, जहां उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और इंग्लैंड के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से उन्होंने फाइनेंस, इकोनॉमिक्स और बिजनेस में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री भी हासिल की। परिणित चोपड़ा ने म्युजिक में बीए ऑनर्स भी किया है। परिणिति चोपड़ा एक इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। लेकिन 2009 की मंदी के कारण उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका। जिसके बाद वह इंग्लैंड से भारत आ गईं और यशराज फिल्म को बतौर पीआर कंसल्टेंट ज्वाइन कर बॉलीवुड में एंट्री की।
राघव चड्ढा की संपत्ति ( Raghav Chadha Net Worth )
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राघव चड्ढा ने 37 लाख रुपये का एक मकान खरीदा है। इसके अलावा राज्य सभा सांसद के पास एक मारुति स्विफ्ट डिज़ायर कार और 90 ग्राम सोने के गहने भी हैं। इनकी कीमत करीब 4,95,000 रुपये है। सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक उनके पास कुल 36 लाख 99 हजार 471 रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा आप नेता के पास करीब 6 लाख रुपये के डिबेन्चर्स, बॉन्ड और शेयर्स भी हैं।
परिणीति चोपड़ा नेट वर्थ ( Parineeti Chopra Net Worth )
परिणीति चोपड़ा के पास राघव चड्ढा से कहीं ज्यादा संपत्ति है। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी नेटवर्थ 60 करोड़ के करीब है। एक्ट्रेस ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। मिली जानकारी के अनुसार परिणीति चोपड़ा एक फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनकी कमाई एक जरिया है। परिणीति मुंबई के बांद्रा में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहती हैं, जिसकी कीमत तकरीबन 22 करोड़ रुपये है।



Click it and Unblock the Notifications
