Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Birthday Special: कितनी संपत्ति के मालिक हैं राहुल द्रविड़? कार से लेकर बंगले तक, जीते हैं लग्जरी लाइफ
Rahul Dravid Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ आज यानी 11 जनवरी 2026 को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। 11 जनवरी 1973 को इंदौर में जन्मे राहुल द्रविड़ अपने शांत स्वभाव और फील्ड पर बेजोड़ तकनीक के लिए जाने जाते हैं। राहुल ने क्रिकेट के मैदान पर ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। भारतीय क्रिकेट के 'द वॉल' कहे जाने वाले द्रविड़ ने अपने इंटरनेशनल करियर में 24000 से भी अधिक रन बनाए हैं। क्रिकेट से संन्यास के बाद साल 2024 में उन्होंने बतौर कोच भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया था। राहुल द्रविड़ भारत के सबसे अमीर क्रिकेट कोच में से एक हैं। वह क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोचिंग, विज्ञापन और निवेश से मोटी कमाई करते हैं। आइए, आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि कितनी है उनकी नेटवर्थ -

320 करोड़ रुपए नेटवर्थ
राहुल द्रविड़ की नेटवर्क करोड़ों में है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति 320 करोड़ रुपए है। वह क्रिकेट के साथ-साथ विज्ञापन से भी पैसा कमाते हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में 24000 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में भारत को कई जीत दिलाई है। इसके साथ ही उन्होंने साल 2024 में T20 वर्ल्ड कप में कोचिंग दी थी।
इतनी मिलती थी सैलरी
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में राजस्थान रॉयल टीम ने राहुल द्रविड़ को बतौर सीनियर हेड कोच के रूप में नियुक्त किया था। इसके लिए उन्हें हर महीने 5 करोड़ रुपए की सैलरी दी जाती थी। आपको बता दें, राजस्थान रॉयल्स टीम में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले व्यक्ति राहुल द्रविड़ ही है।
इन कंपनियों के कर चुके हैं विज्ञापन
राहुल द्रविड़ न केवल एक सफल क्रिकेटर रह चुके हैं, बल्कि वह अपने सीजन के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले क्रिकेटर में से भी एक है। आपको बता दें, राहुल द्रविड़ पेप्सी, एचडीएफसी, कैस्ट्रॉल और रीबॉक जैसी कंपनियों का विज्ञापन कर चुके हैं। साल 2021 में उनके 'इंदिरानगर का गुंडा' वाले वायरल क्रेड विज्ञापन ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया। उसके बाद उन्होंने प्रैक्टो, पीरामल रियल्टी और ऑर्किड्स के साथ विज्ञापन किए, जिससे उन्होंने करोड़ों की कमाई की।
राहुल द्रविड़ के पास है आलीशान बंगला और गाड़ियां
राहुल द्रविड़ के पास इंदिरानगर, बेंगलुरु में एक आलीशान बंगला है। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके बाद ऑडी क्यू5, मर्सिडीज-बेंज जीएलई 350, पोर्श 911 कैरेरा एस, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और हुंडई टक्सन जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं।



Click it and Unblock the Notifications
