Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 जुलाई से बढ़ेगा रेलवे किराया, मगर इन यात्रियों को मिलेगी छूट, जानें पूरी डिटेल
Indian Railway New Fare : भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से रेल किराए में मामूली बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह फैसला रेलवे के बढ़ते संचालन खर्च, रखरखाव की लागत और सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि यह बढ़ोतरी बहुत ही सीमित और वर्गीकृत तरीके से की गई है, ताकि आम यात्रियों पर इसका असर न्यूनतम हो।
खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी सभी ट्रेनों और सभी यात्रियों पर लागू नहीं होगी। कुछ यात्रियों को पुराने किराए पर ही सफर करने की सुविधा मिलेगी। आइए जानते हैं कि रेलवे ने कितना किराया शुल्क बढ़ाया है और किन लोगों को पर यह किराया लागू नहीं होगा?

किराए में कितनी बढ़ोतरी हुई है?
रेलवे मंत्रालय के अनुसार, किराए में यह बढ़ोतरी अलग-अलग क्लास और दूरी के हिसाब से की गई है:
- नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वालों को अब 1 पैसे प्रति किलोमीटर ज्यादा चुकाने होंगे।
- वहीं, एसी क्लास (AC Chair Car, AC 3-Tier, AC 2-Tier आदि) में यात्रा करने वालों को 2 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त देने होंगे।
उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यात्री 500 किलोमीटर की दूरी तय करता है तो उसे:
नॉन-एसी में सिर्फ 5 रुपए, वहीं एसी में 10 रुपए अधिक देने होंगे। और यदि यात्रा की दूरी 1000 किलोमीटर है, तो नॉन-एसी का किराया 10 रुपए और एसी का किराया 20 रुपए बढ़ जाएगा।
किस पर नहीं लगेगा नया किराया?
रेलवे ने साफ किया है कि यह बढ़ोतरी सभी यात्रियों पर लागू नहीं होगी। कुछ खास यात्रियों को इससे पूरी तरह छूट दी गई है:
1. 500 किलोमीटर तक का सफर करने वाले सेकेंड क्लास पैसेंजर्स
अगर कोई यात्री जनरल सेकंड क्लास (General Second Class) में 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर रहा है, तो उसे पहले जैसा ही किराया देना होगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
2. सब-अर्बन ट्रेनों के यात्री (जैसे लोकल ट्रेन, मेट्रो जैसी सेवाएं)
डेली अप-डाउन करने वाले लोगों के लिए राहत की बात यह है कि सब-अर्बन ट्रेनों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसका मतलब है कि मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहरों में चलने वाली लोकल ट्रेनों में यात्रा करने वालों को पुराने किराए पर ही सफर करने की सुविधा जारी रहेगी।
3.जनरल सेकंड क्लास में मामूली सी हुई बढ़त
यदि कोई यात्री जनरल सेकेंड क्लास में 500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करता है, तो उसे सिर्फ आधा पैसा प्रति किलोमीटर अतिरिक्त देना होगा। यानी अगर कोई 600 किलोमीटर की यात्रा करता है, तो उसे केवल 50 पैसे का अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
रेलवे ने क्यों लिया किराया बढ़ाने का फैसला?
सरकार और रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पिछले 5 वर्षों से रेलवे ने किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। इस दौरान रेलवे को ईंधन, बिजली, लोकोमोटिव पार्ट्स, स्टाफ वेतन और रखरखाव में काफी लागत झेलनी पड़ी है। इन सभी खर्चों को देखते हुए यह जरूरी हो गया था कि टिकट कीमतों में थोड़ी वृद्धि की जाए।
रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी इस तरह से डिजाइन की गई है कि इसका असर सिर्फ उन्हीं यात्रियों पर हो, जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं या ज्यादा सुविधाजनक क्लास (जैसे एसी) में सफर करते हैं। छोटे शहरों, कस्बों और रोज यात्रा करने वाले लोगों को इससे राहत दी गई है।



Click it and Unblock the Notifications
