Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Raj Anadkat Net worth : करोड़ों रुपयों के मालिक हैं राज अनादकट, ये हैं एक्टर की एक दिन की कमाई
Raj Anadkat Engagement News : टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) फेम टप्पू यानी राज अनादकट अपनी सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार एक्टर ने शो में ' बबीता' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता से सगाई कर ली है। ये खबर चौंकान्ने वाली इसलिए भी है कि राज अनादकट एक्ट्रेस मुनमुन से 9 साल छोटे हैं।
राज अनादकट ने हर घर में इस शो के लीड करेक्टर जेठालाल के बेटे टप्पू के नाम से पहचान बनाई हैं। इसके अलावा राज शो में निभाए गए रोल के अलावा अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। आइए जानते हैं उनके लाइफ से जुड़ी दिलचस्प बातें-

सोशल मीडिया में हैं खूब पॉपुलर
राज न सिर्फ टीवी की दुनिया में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया में खूब पॉपुलर हैं। उनके 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। राज का यूट्यूब पर भी एक चैनल हैं जिस पर उनके करीब 2 मिलियन सबस्क्राइबर हैं।
एक दिन की इतनी लेते हैं फीस
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राज एक दिन की शूटिंग करने के 55 से 60 हजार रुपए फीस लेते हैं। इस हिसाब से वो महीनेभर में लाखों रुपए कमा लेते हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले वो महाभारत सीरियल और एक मुठ्ठी आसमान में एक्टिंग कर चुके हैं।
राज अनादकट का नेटवर्थ
राज अनादकट की नेटवर्थ कुछ रिपोर्टस के मुताबिक 2.5 मिलियन डॉलर हैं जो कि भारतीय करंसी के अनुसार 18 करोड़ के आसपास हैं। वो शोज, म्यूजिक एलबम और सोशल मीडिया के जरिए इनकम कमाते हैं। राज 29 लाख रुपए के आसपास यूट्यूब के जरिए कमा लेते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक राज का मुंबई में एक अपार्टमेंट भी हैं।
राज अनादकट कार कलेक्शन
बात करें राज के कार कलेक्शन की तो रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास वेगनर-आर जैसी मीडिल रेंज कार कलेक्शन हैं।



Click it and Unblock the Notifications
