Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
Raj Kundra Net Worth: कितने अमीर हैं राज कुंद्रा, जिनकी 100 करोड़ रुपयों की प्रोपर्टी ED ने की जब्त
ED Seizes Raj Kundra's Assets Worth Rs 97.79 Crore : राज कुंद्रा एक बार फिर से विवादों में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिटकॉइन घोटाले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की संपत्ति जब्त की है।
इन संपतियों में राज कुंद्रा के नाम पर पुणे में एक बंगला और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पर जुहू स्थित फ्लैट भी शामिल है। राज कुंद्रा देश-दुनिया का जाना-माना नाम हैं। उनकी गिनती अमीर बिजनसमैन में होती है।
बॉलीवुड शादी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि राज कुंद्रा की कुल संपत्ति 550 मिलियन अर्थात 4000 करोड़ रुपए की है। जो कि सलमान खान-2900 करोड़ रुपये, अक्षय कुमार- 3000 करोड़ रुपये से भी काफी ज्यादा है। आइए जानते हैं राज कुंद्रा के पास कितनी धन-दौलत हैं।

18 साल की उम्र से ही कर रहे हैं बिजनस
मिडल क्लास फैमिली में जन्मे राज को उनके माता-पिता ने मुश्किलों से पाला है। 18 साल की उम्र में राज ने नेपाल से पशमीना शॉलें खरीदीं और उन्हें ब्रिटेन के कुछ ब्रान्डेड स्टोर के जरिए बेचना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने हीरे का कारोबार में हाथ अजमाया। आज वो अलग-अलग फील्ड की करीब 10 कंपनियों पर मालिकाना हक या हिस्सेदारी रखते हैं।
नोएडा से लेकर लंदन तक में विला
राज का पुणे स्थित एक बंगला है जो ईडी ने जब्त कर दिया है और इसके अलावा जुहू में पत्नी के नाम पर खरीदे एक फ्लैट को भी ईडी ने जब्त कर दिया है। इन सबके अलावा राज कुंद्रा ने देश विदेश में महंगी संपतियां जोड़कर रखी हुई हैं।
राज ने शिल्पा के लिए मुंबई में सी फेसिंग रॉयल बंगला लिया जिसका नाम 'किनारा' है। इसके अलावा नोएडा में एक पॉश इलाके में इनका डुप्लेक्स अपार्टमेंट हें। यह अपार्टमेंट भी उन्होंने पत्नी शिल्पा को गिफ्ट दिया था। विदेशों में भी राज की कई प्रॉपर्टीज़ हैं। जिनमें लंदन में 7 बेडरूम वाला शानदार घर 'राजमहल' है। इसके अलावा दुबई में भी घर है।
पत्नी से 10 गुना अमीर
राजकुंद्रा की कुल नेट वर्थ 4 हजार है। वहीं शिल्पा शेट्टी 130 करोड़ रुपए संपति की मालकिन हैं। यानी इनकम के मामले में वो अपनी पत्नी शिल्पा से 10 गुना आगे हैं। 2004 में एक ब्रिटिश पत्रिका ने सबसे अमीर एशियाई ब्रिटिश की लिस्ट में 198वां स्थान दिया था।
प्राइवेट जेट के हैं मालिक
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के पास प्राइवेट जेट हैं। वो अक्सर अपने प्राइवेट जेट से ही वेकेशन के लिए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications