Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
शादी के बाद मौत का खेला! राजा रघुवंशी से पहले इन 5 पतियों की हुई हत्या, जानें खौफनाक कहानियां
Raja Raghuvanshi murder case: मध्यप्रदेश के राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस मर्डर केस के बाद हर आदमी की रुह कांप गई है। जिन नौजवानों की शादी नहीं हुई है वो तो अब शादी के नाम से ही घबरा रहे हैं। सोनम रघुवंशी ने शादी के एक महीने के अंदर ही अपने हाथों से अपना सुहाग मिटा दिया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी कई पति अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की बलि चढ़ चुके हैं।
आइए जानते हैं ऐसे 5 मामलों के बारे में जिन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। उन निर्दयी पत्नियों के बारे में जिन्होंने पैसों के लालच में या अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति को मौत की नींद सुला दिया।
1. सौरभ हत्याकांड
इस लिस्ट में सबसे पहले हम बात कर लेते हैं बहुचर्चित सौरभ मर्डर केस की। ये हत्याकांड उत्तर प्रदेश के मेरठ का है जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के चक्कर में पति को बेरहमी से मार डाला। मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए शव के कई टुकड़े किए और उसे नीले ड्रम में डाल सीमेंट से जमा दिया। इस हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया, हालांकि अब मुस्कान और साहिल मेरठ की चौधरी चरण सिंह जेल में बंद हैं।

2. दिलीप मर्डर केस
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बिहार में हुए दिलीप मर्डर केस का। शादी के महज 15 दिन बाद ही प्रगति नाम की महिला ने अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर पति दिलीप को मार डाला। प्रगति ने अपनी मुंह दिखाई के पैसों से ही पति दिलीप की हत्या की सुपारी दी। जानकारी के अनुसार अनुराग से प्रगति का 4 साल पुराना रिश्ता था जिसके लिए उसने सात फेरों के रिश्ते को तार-तार कर दिया।

3. अमित मर्डर केस
अमित भी पत्नी रविता के अवैध संबंधों की बलि चढ़ गया। ये मामला उत्तर प्रदेश का है। दरअसल रविता का अमरदीप नाम के युवक से अफेयर था। वो उसके साथ रहना चाहती थी लेकिन पति के होते ये संभव नहीं था। ऐसे में उसने अमित को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई और प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला। हद तो तब हो गई जब उसने पति की हत्या तो दुर्घटना का रूप देने के लिए मरे हुए अमित को 10 बार सांप से कटवाया। इस केस के बाद भी लोगों में दहशत थी। रविता और अमरदीप पकड़े गए और अब जेल में बंद हैं।

4. संदीप मर्डर केस
झारखंड के संदीप मर्डर केस की कहानी भी ऐसी ही है जो अपनी पत्नी के अफेयर की वजह से मारा गया। संदीप की पत्नी खुशबू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मार डाला और हत्या को एक्सीडेंट का नाम देने की पूरी कोशिश की। हालांकि बाद में सच से पर्दा हट गया और सारी मर्डर मिस्ट्री सामने आ गई।
5. मानव शर्मा केस
आगरा का बहुचर्चित मानव शर्मा केस भी कुछ इससे मिलता-जुलता है। फर्क सिर्फ इतना है कि मानव ने पत्नी निकिता की प्रताड़ना से परेशान होकर और उसके उकसाने पर सुसाइड किया। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा, मानव के मरने से पहले के वीडियो भी काफी वायरल हुए जिसमें उसने बताया था कि कैसे निकिता उसे परेशान करती थी।



Click it and Unblock the Notifications