Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Diya Kumari: कौन है राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी, जानें कितने करोड़ों रुपए की हैं मालकिन?
Who is Diya Kumari, Deputy CM Deputy CM Of Rajasthan : दीया कुमारी BJP पार्टी की ओर से जयपुर विद्याधर सीट पर विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी जीत दर्ज कर चुकी हैं। जयपुर की विद्याधर नगर सीट राजस्थान की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। इस सीट से पूर्व सीएम भैरों सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी बीते तीन टर्म से विधायक हैं। लेकिन इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट कर सांसद दीया कुमारी को विधानसभा चुनाव के मैदान से उतारा था। जहां उन्होंने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
तब से ही वो सुर्खियों में छाई रही। इस बार दीया कुमारी के खिलाफ मैदान में कांग्रेस की ओर से सीताराम अग्रवाल थे, दीया ने इन्हें 60 हजार वोटों से हराया है। आपको बता दें कि वह पहले से ही राजसमंद से सांसद ह चुकी दीया कुमारी ने इस बार MLA का चुनाव जीता। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि वह भी मुख्यमंत्रीं पद की रेस में शामिल थी। अब वो राजस्थान की नई उपमुख्यमंत्री नियुक्त हुई हैं।

आइए जानते हैं राजकुमारी से लेकर उपमुख्यमंत्री बनने, पॉलिटिकल कॅरियर और उनकी धन संपति के बारे में-
यहां से की पढ़ाई
राजपरिवार में जन्मीं दीया की पढ़ाई दिल्ली, मुंबई और जयपुर से हुई। जयपुर के महाराजा रह चुके सवाई भवानी सिंह और पद्मिनी देवी की इकलौती बेटी दीया ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल, मुंबई के G D सोमानी मेमोरियल स्कूल और जयपुर के महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की।
लंदन से की ग्रेजुएशन
इनका जन्म 30 जनवरी 1971 को जयपुर, राजस्थान में जयपुर के पूर्व राजा भारतीय सेना अधिकारी और होटल व्यवसायी भवानी सिंह और पद्मिनी देवी के घर हुआ था। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद दीया ने फाइन आर्ट्स में ग्रजुएशन की, उन्होंने 1989 में Chelsea School of Arts, London से Decorative Painting में ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फाइन आर्ट्स किया। इसके बाद उन्होंने अमेटी यूनिवर्सिटी, जयपुर से फिलॉसफी में डॉक्टरेट डिग्री ली।
राजनैतिक सफर
दीया ने 2013 में सियासत में भी कदम रखा। 2013 में वे भाजपा से जुड़ीं और पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। दीया ने सवाई माधोपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बनीं। विधानसभा चुनाव 2018 में दीया ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर चुनाव में लड़ने से इनकार कर दिया था। 2019 में राजसमंद से लोकसभा के लिए संसद बनीं। अब सांसद के पद में रहते हुए विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी जीत दर्ज कर फिर से विधायक बनी हैं।

19 करोड़ की मालकिन हैं दीया कुमारी
चुनाव में दिए हलफनामे के मुताबिक जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीया कुमारी 19 करोड़ की मालकिन हैं। दीया पहली बार 2013 में सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ी थीं। तब उन्होंने अपनी संपत्ति 9 करोड़ 64 लाख बताई थी। बीते 10 साल में उनकी संपत्ति दोगुनी हो गई है। दीया कुमारी के पास 75 हजार 600 रुपये कैश हैं। 2013 में उनके पास 1 लाख 44 हजार 360 रुपये कैश थे। उनके पास 8 बैंकों में 1 करोड़ 40 लाख रुपये जमा हैं।
पूरी फिल्मी है दीया कुमारी की लव स्टोरी
दीया कुमारी जब लंदन से वापस लौटीं तो परिवार का बिजनेस संभालने लगीं। इसी दौरान नरेंद्र सिंह नाम के शख़्स से उनकी करीबी बढ़ी। नरेंद्र CA थे राजमहल के अकाउंट का काम देखते थे। दोनों की करीबी बढ़ती गई और शादी का फैसला कर लिया। लेकिन नरेंद्र सिंह न तो किसी राज परिवार से ताल्लुक रखते थे और न ही किसी रसूखदार खानदान से, ऐसे में दीया कुमारी के परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। साल 1994 में दीया कुमारी ने नरेंद्र सिंह से गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के 2 साल बाद जब उन्होंने अपनी मां को इस शादी के बारे में बताया तो वह उखड़ गईं। लंबे समय तक परिवार में तल्खी बनी रही। आखिरकार 1997 में दीया कुमारी के परिवार ने इस रिश्ते को मान्यता दी। दोनों की धूमधाम और शाही तरीके से शादी कराई। दीया कुमारी और नरेंद्र सिंह का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया। साल 2019 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।
दीया कुमारी के तीन बच्चे हैं। दो बेटे- पद्मनाथ सिंह व लक्ष्यराज सिंह और एक बेटी गौरवी है। वहीं पद्मनाथ सिंह जयपुर के पूर्व राजघराने के उत्तराधिकारी भी है।



Click it and Unblock the Notifications
