Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Bhajan Lal Sharma Networth: करोड़पति हैं राजस्थान के नए CM भजन लाल शर्मा, जानें कितने अमीर हैं?
Bhajan Lal Sharma Networth: राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम का पर आखिरकार सस्पेंस हट गया है। 56 साल के भजन लाल शर्मा पहली बार ही विधायक बने और मुख्यमंत्री का पद मिल गया। इस वजह से वो चर्चा में बने हुए हैं। भजनलाल शर्मा RSS यानी संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह भरतपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे।

करोड़पति हैं नए सीएम
चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, 56 वर्षीय शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति 1.5 करोड़ रुपये है, जिसमें 43.6 लाख रुपये चल संपत्ति और 1 करोड़ रुपये अचल संपत्ति शामिल है। कुल घोषित आय 11.1 लाख रुपये है, जिसमें 6.9 लाख रुपये स्वयं की आय है।
इतने कर्जे में डूबे हैं नए सीएम
रिपोर्ट के मुताबिक, भजन लाल पर 46 लाल रुपये का कर्ज भी है। भजन लाल श्री कृष्ण कन्हैया एंड कंपनी के मालिक है। वहीं, भजनलाल के पास तीन तोला सोना है, जिसकी कीमत 1,80,000 रुपये है। उन्होंने शेयर इत्यादि में निवेश नहीं किया है। उनके पास LIC आदि की इंश्योरेंस पॉलिसियां भी हैं।
ये हैं कार
राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा के पास एक टाटा सफारी है और साथ ही वाहनों में एक TVS विक्टर मोटर बाइक भी है। वहीं, उनके पास भरतपुर में 0.035 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि भी है। उनके पास दो घर और एक प्लैट भी हैं, जिनकी हलफनामे में कीमत 1 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है।



Click it and Unblock the Notifications
