Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Rajasthan Assembly Election 2023: कौन हैं बालकनाथ, जिन्हें राजस्थान में लोग CM बनते हुए देखना चाहते हैं?
Who is Mahant Balaknath Yogi first choice as cm candidate : राजस्थान विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती 3 दिसंबर 2023 को शुरु होगी। शुरुआती रुझानों से पता चल जाएगा कि इस बार किसकी सरकार आएगी? विभिन्न एजेंसियों ने राज्य में सरकार बनाने को लेकर अपने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। इस बीच राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक सर्वे सामने आया है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम सामने आया है।
राज्य के लोग पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे या उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की जगह अलवर के सांसद महंत बालकनाथ योगी को मुख्यमंत्री बनता हुआ देखना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं महंत बालकनाथ जो जनता की पहली पसंद बनकर सीएम पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

कौन हैं महंत बालकनाथ
महंत बालकनाथ इस समय अलवर से लोकसभा सांसद हैं। वे बाबा मस्त नाथ विश्वविद्यालय के चांसलर हैं । वह नाथ सम्प्रदाय के आठवें मुख्य महंत भी है। महंत बालकनाथ योगी इस समय अलवर से भाजपा के सांसद हैं। पार्टी ने इस बार के राजस्थान विधानसभा में उन्हें हरियाणा-राजस्थान सीमा पर आने वाले तिजारा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।
2019 में लड़ा पहला चुनाव
2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने बालकनाथ को अलवर से टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता भंवर जितेंद्र सिंह को भारी वोटों से हराकर चुनाव जीता था।बाबा बालकनाथ की अलवर और उसके आसपास के इलाकों में मजबूत पकड़ मानी जाती है। उनकी छवि को देखते हुए राजस्थान भाजपा में उन्हें उपाध्यक्ष भी बनाया गया है।

बालकनाथ का प्रारंभिक जीवन
महंत बालकनाथ का जन्म 16 अप्रैल 1984 को राजस्थान के अलवर जिले के कोहराना गाँव में हुआ। उनके पिता एक किसान थे। उनके पिता का नाम सुभाष यादव और माँ का नाम उर्मिला देवी है। महंत बालकनाथ अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उनका परिवार साधु-संतों की सेवा में लगा रहता था।
इसी दौरान उनके माता-पिता ने अध्यात्म का अध्ययन करने के लिए उन्हें महंत खेतानाथ के आश्रम में छोड़ दिया। उस समय बालकनाथ की उम्र सिर्फ 6 साल की थी। खेतानाथ से दीक्षा लेने के बाद बालकनाथ महंत चांदनाथ के पास आ गए। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने बालकनाथ को अपना उत्तराधिकारी चुन लिया। महंत बालक नाथ नाथ संप्रदाय के आठवें संत है। बालक नाथ बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के चांसलर भी हैं। बालकनाथ रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ मठ के महंत हैं। उनका मठ अपने नाथ संप्रदाय से जुड़ी हुई विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी संस्थान भी चलाते हैं। इस कारण से उनकी पहचान एक जन नेता के रूप में है।
यूपी के सीएम योगी से है यह खास कनेक्शन
बाबा बालकनाथ उसी नाथ पंथ के योगी हैं, जिसके प्रमुख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। बालकनाथ योगी आदित्यनाथ के करीबी हैं और राजस्थान में उन्हें फायरब्रांड नेता के रूप में जाना जाता है। इसलिए उन्हें 'राजस्थान का योगी' कहा जाता है। सीएम योगी बालकनाथ के नामांकन में भी पहुंचे थे। बालकनाथ योगी आदित्यनाथ को मार्गदर्शक अपना बताते हैं। योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के सभी मठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वहीं, रोहतक मठ उपाध्यक्ष है।
क्या कहता है एग्जिट पोल
इंडिया टुडे के एग्जिट पोल के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद की रेस में अशोक गहलोत सबसे आगे चल रहे हैं और 32 प्रतिशत लोग उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। दूसरे नंबर पर तिजारा सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ हैं। सर्वे में 10 प्रतिशत लोगों ने उन्हें अपनी पसंद बताया है। इस सर्वे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तीसरे नंबर हैं। उन्हें 9 प्रतिशत लोग मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद मानते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
