Latest Updates
-
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल -
Eid Special Mutton Biryani Recipe: इस आसान तरीके से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Wishes: चेतक पर चढ़ जिसने...महाराणा प्रताप की जयंती पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश
What Is Golden Visa : सुपरस्टार रजनीकांत को मिला UAE गोल्डन वीजा, जानें क्या है और किसे मिलता है?
What Is Golden Visa : साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को UAE सरकार ने गोल्डन वीजा से सम्मानित किया गया था। रजनीकांत ने मीडिया के साथ एक वीडियो शेयर कर धन्यवाद भी दिया है। आपको बता दें कि रजनीकांत से पहले कई नामी शख्सियतों को यूएई गोल्डन वीजा मिला चुका है।
आइए जानते हैं कि आखिर क्या होता है ये गोल्डन वीज़ा और इसकी खाासियत क्या है? इसके अलावा ये भी जानते हैं कि ये किसे मिलता है और इसकेे फायदे क्या है?

गोल्डन वीजा क्या है?
गोल्डन वीजा केवल यूएई (दुबई और अबूधाबी) देश ही जारी करता है। गोल्डन वीजा 5 साल या 10 साल तक के लिए दिया जाता है। गोल्डन वीजा प्राप्त विदेशी वहां रहकर काम कर सकता है, पढ़ाई कर सकता है। लेकिन, ये वीजा हर किसी को नहीं मिलता है इसके लिए आपके पास कोई हुनर या खास टैलेंट होना जरुरी है।
किन्हें मिलता है गोल्डन वीजा
दुबई सरकार गोल्डन वीजा उन्हें देता है, जिनके पास बड़ा बिजनेस हो या फिर पढ़ाई लिखाई में प्रतिभाशाली हो। शोधकर्ता, मेडिकल, विज्ञान, खेल, इंटरप्रेन्योर के अलावा संस्कृति और कला के क्षेत्र में नामी शखिसयत को गोल्डन वीजा मिलता है।
इन हस्तियों के पास है गोल्डन वीजा
भारत में सेलेब्स के पास गोल्डन वीजा है। रजनीकांत से पहले हाल ये सम्मान बॉलीवुड में शाहरुख खान, संजय दत्त, कृति सेनन, बोनी कपूर, रणवीर सिंह, कमल हासन, नेहा कक्कड़, सुनील शेट्टी और फरहा खान जैसे कई बड़े सितारों को मिल चुका है। इसके अलावा खेल जगत से सानिया मिर्जा के पास भी गोल्डन वीजा है।
कैसे मिलता है गोल्डन वीजा
गोल्डन वीजा अप्लाई करने के लिए आपको यूएई के फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा इस साइट पर गोल्डन सर्विस ऑप्शन पर जाकर आपको फॉर्म भरना होता है। इसके बाद दुबई अथॉरिटी तय करती है कि आपको गोल्डन वीजा मिल सकता है या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications