Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Rajinikanth Net Worth: 16.5 करोड़ की कार, 35 करोड़ का बंगला, जानें कितने अमीर है साउथ के 'थलाइवा'
Rajinikanth Net Worth: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत 12 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। अपने करियर में रजनीकांत ने अपार सफलता हासिल की है और अपनी अनोखी स्टाइल और टैलेंट से फैंस को दीवाना बना दिया है। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। रजनीकांत एक शानदार लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।
उनके पास लग्जरी कार कलेक्शन है और एक आलीशान घर भी है। रजनीकांत की जिंदगी के इन पहलुओं को जानना फैंस के लिए हमेशा दिलचस्प होता है, क्योंकि वे अपने साधारण व्यक्तित्व के बावजूद शानदार जीवन जीते हैं। आइए जानते हैं साउथ में 'थलाइवा' माने जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत की नेटवर्थ।

रजनीकांत की नेटवर्थ
Lifestyle Asia की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की नेटवर्थ लगभग 430 करोड़ रुपये है। रजनीकांत एक फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। उनके लाइफस्टाइल की बात करें, तो सबसे पहले उनकी आलीशान संपत्ति का नाम आता है। उनका चेन्नई के Poes Garden में एक भव्य बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये बताई जाती है।
रजनीकांत के पास है मैरिज हॉल
रजनीकांत के पास Raghavendra Mandapam नाम का एक मैरिज हॉल भी है, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है। इस हॉल से अच्छी खासी रेवेन्यू आती हैं।
कार कलेक्शन
बात करें थलाइवा के कार कलेक्शन की तो उनके पास कई लग्जरी और महंगी कारें शामिल हैं। उनके पास दो रॉल्स रॉयस मॉडल हैं-एक रॉल्स रॉयस घोस्ट जिसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है, और दूसरी रॉल्स रॉयस फैंटम जिसकी कीमत 16.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, रजनीकांत के पास BMW X5 (1.77 करोड़ रुपये), मर्सिडीज-बेंज जी वैगन (2.55 करोड़ रुपये), और लैम्बॉर्गिनी उरुस भी है। उनकी कार कलेक्शन में एक और शानदार कार Bentley Luminous भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। ये कारें रजनीकांत की शानदार लाइफस्टाइल का हिस्सा हैं।
एक फिल्म की लेते हैं 100 करोड़ रुपये
रजनीकांत आजकल एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये से कम फीस नहीं लेते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म जेलर रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने 110 करोड़ रुपये फीस ली थी। इसके अलावा, फिल्म के प्रॉफिट शेयरिंग के तहत रजनीकांत ने कुल 210 करोड़ रुपये कमाए थे।



Click it and Unblock the Notifications
