Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन पर 'QR Code' वाली मेहंदी का VIDEO वायरल, जानें इस वीडियो का सच
QR Code Mehandi: रक्षाबंधन के मौके पर सोशल मीडिया पर क्यूआर कोड (QR Code) वाली मेहंदी जमकर वायरल हो रही है, जिसे स्कैन करके भाई अपनी बहन को गिफ्ट के तौर पर पैसे भेज सकते हैं। वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर yash mehndi नाम के पेज से शेयर किया गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की हाथ पर मेहंदी लगाए हुए है। मेंहदी को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि लड़की के हाथ में मेंहंदी से क्यूआर कोड बना रखा है। इतना ही नहीं पास में खड़ा एक शख्स पैसे देने के लिए मेहंदी वाले क्यूआर कोड को स्कैन करके दिखाता है। जिसे तुरंत पैमेंट ट्रांसफर भी हो जाता है।
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या सच में मेहंदी से बनाए QR Code से भी पेमेंट किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो का सच।

ये था वीडियो
30 अगस्त को शेयर किए गए इस वीडियो में लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हीं यूजर्स कमेंट कर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है। ये वीडियो (@yash_mehndi) नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट का है। इसमें कोई दो राय नहीं ये आइडिया जबरदस्त है। लेकिन QR कोड इस तरह से काम नहीं करता है जैसा इस वीडियो में नजर आ रहा है।
क्या सच में मेहंदी वाले QR Code को स्कैन करने से पेमेंट हो सकता है?
जब इस वीडियो को करीब से देखा गया तो पता चला कि ये फर्जी है। कोई 'QR Code' वाली मेहंदी स्कैन नहीं हुई है। बल्कि लड़के ने अपने फोन में वीडियो QR कोड से पैमेंट का वीडियो चलाया हुआ था। वीडियो के नीचे कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने कमेंट करके इस वीडियो की पोल खोली है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है,, 'एक सेकंड के लिए मैंने एक आर्टिस्ट के तौर पर सोचा, फिर देखा कि ये तो एक वीडियो है।'



Click it and Unblock the Notifications