Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Raksha Bandhan Bhojpuri Song: रक्षाबंधन पर भोजपुरी गानों ने मचाया धमाल, आप भी बहिनी को भेंजे
Raksha Bandhan Bhojpuri Song : रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते, प्यार, विश्वास और दुलार का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं, वहीं भाई भी जीवनभर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस पवित्र पर्व पर सिर्फ मिठाई और तिलक का ही नहीं, बल्कि गीत-संगीत का भी खास महत्व होता है। भोजपुरी इंडस्ट्री हर साल इस मौके पर ऐसे दिल को छू लेने वाले गीत लेकर आती है, जो सीधे दिल में उतर जाते हैं।
इस बार भी रक्षाबंधन के मौके पर भोजपुरी के बड़े सितारे पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अंकुश राजा अपने-अपने सॉन्ग्स के साथ फैंस के दिल जीत रहे हैं।

1. पवन सिंह का सुपरहिट गीत - 'नजर ना लागे हो'
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का रक्षाबंधन स्पेशल गीत 'नजर ना लागे हो' भले ही तीन साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन इसका क्रेज आज भी बरकरार है। इस गाने को अब तक 3.2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो में पवन सिंह अपनी बहन से राखी बंधवाते नजर आते हैं, और भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को खूबसूरती से दिखाया गया है। इस गीत को पवन सिंह और खुशबू जैन ने गाया है। इसके बोल अरविंद तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत छोटे बाबा ने दिया है। वीडियो का निर्देशन देवेंद्र तिवारी ने किया है। यह गीत हर उस भाई-बहन के दिल को छू लेता है जो इस रिश्ते को पूरे दिल से जीते हैं।
2. खेसारी लाल यादव का दिल छू लेने वाला गीत - 'बहिनी के प्यार'
भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव सावन में बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर देने के बाद रक्षाबंधन के रंग में भी रंग गए हैं। उनका नया गीत 'बहिनी के प्यार' फिल्म 'अग्निपरीक्षा' का हिस्सा है।
वीडियो में खेसारी लाल अपनी बहन की तारीफ करते हैं, उसके बलिदान को याद करते हैं और उसकी लंबी उम्र की दुआ मांगते हैं। बहन भी भाई के लिए ढेर सारा आशीर्वाद देती है। इस भावुक गीत को खेसारी लाल यादव और राज नंदिनी ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं और म्यूजिक रौशन सिंह ने दिया है, जबकि कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी की है। वीडियो में खेसारी के साथ रितु चौहान नजर आ रही हैं।
3. अंकुश राजा का वायरल सॉन्ग - 'राखी (भाई बहन का प्यार)'
अंकुश राजा भी रक्षाबंधन के मौके पर अपने फैंस को तोहफा देना नहीं भूले। उनका गीत 'राखी (भाई बहन का प्यार)' पिछले साल 21 अगस्त 2024 को रिलीज हुआ था और अब तक 75 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है।
इस गीत को अंकुश राजा के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक गोविंद ओझा ने दिया है। वीडियो में अंकुश के साथ नीलम पांडे और बीणा पांडे नजर आ रही हैं। वीडियो का निर्देशन सूरज शाह ने किया है। गीत में भाई-बहन के बचपन की यादें, प्यार और एक-दूसरे के प्रति समर्पण को खूबसूरती से दिखाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications