Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Rakhi Gift Ideas For Sister: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस साल रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर बहन को राखी बांधने के बाद तोहफा देना इस त्योहार का खास हिस्सा है। हर साल एक जैसा गिफ्ट देने के बजाय इस बार कुछ ऐसा दिया जा सकता है, जो उसकी पसंद और जरूरत दोनों के हिसाब से हो। अगर आप भी अपनी बहन के लिए गिफ्ट लेने की सोच रहे हैं, तो ज्वेलरी से लेकर सेल्फ केयर और एथनिक वियर तक ये 7 गिफ्ट आइडियाज आपके काम आ सकते हैं -

ज्वेलरी
अगर आपकी बहन को ज्वेलरी पहनना पसंद है तो एक खूबसूरत नेकलेस, ईयररिंग्स, ब्रेसलेट या पेंडेंट अच्छा विकल्प हो सकता है। रोज पहनने वाली सिंपल ज्वेलरी भी दी जा सकती है, जबकि ट्रेडिशनल डिजाइन पसंद करने वाली बहन के लिए झुमके या चूड़ियां चुनी जा सकती हैं।
एथनिक वियर
आप अपनी बहन को कोई अच्छा कुर्ता सेट, अनारकली या को-ऑर्ड सेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। कोई ऐसी ड्रेस चुनें, जिसे वह रक्षाबंधन के साथ आगे किसी पूजा, पारिवारिक कार्यक्रम या दूसरे मौके पर भी पहन सके। गिफ्ट चुनते समय उसकी पसंद के रंग और पहनने के तरीके का ध्यान जरूर रखें।
पर्स या हैंडबैग
अगर बहन रोज ऑफिस, कॉलेज या बाहर जाती है, तो एक अच्छा हैंडबैग उसके लिए काफी उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। अपनी पसंद के हिसाब से छोटा स्लिंग बैग, टोट बैग या ऐसा हैंडबैग लिया जा सकता है जिसमें उसकी रोजमर्रा की जरूरी चीजें आसानी से आ जाएं।
सेल्फ केयर गिफ्ट सेट
आप अपनी बहन को स्किनकेयर, बॉडी केयर या दूसरे सेल्फ केयर प्रोडक्ट्स का छोटा-सा सेट दे सकते हैं। इसमें उसकी पसंद की चीजें जैसे बॉडी केयर या ब्यूटी प्रोडक्ट्स शामिल कर सकते हैं। अगर उसकी पसंद पहले से पता है तो उसी हिसाब से गिफ्ट चुनना ज्यादा अच्छा रहेगा। सेल्फ केयर हैम्पर भी इस साल के रक्षाबंधन गिफ्ट विकल्पों में शामिल है।
पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम
अगर आप गिफ्ट में भावनाओं को भी शामिल करना चाहते हैं, तो आप दोनों की किसी खास तस्वीर का फोटो फ्रेम उपहार में दे सकते हैं। इसमें बचपन की फोटो, परिवार की तस्वीर या दोनों की कोई यादगार तस्वीर लगाई जा सकती है। नाम या छोटा-सा मैसेज जोड़ने से यह गिफ्ट और खास बन सकता है।
ट्रैवल बैग
अगर आपकी बहन को घूमना पसंद है या वह काम और पढ़ाई के सिलसिले में अक्सर यात्रा करती है, तो आप उसे ट्रैवल बैग या उपयोगी ऑर्गनाइजर सेट दे सकते हैं। ऐसा बैग चुनें जिसमें कपड़े और जरूरी सामान आसानी से रखा जा सके। यह खूबसूरत होने के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी काम आएगा।
किताब और पर्सनल टच वाला गिफ्ट
अगर आपकी बहन को पढ़ने का शौक है, तो आप उसे उसकी पसंद के लेखक या पसंदीदा विषय से जुड़ी किताब दे सकते हैं। इसके साथ एक छोटा-सा हाथ से लिखा नोट या उसकी पसंद की कोई बुक मार्क भी दे सकते हैं। इससे साधारण गिफ्ट भी ज्यादा व्यक्तिगत और यादगार बन सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
