Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Raksha Bandhan Gifts For Sister: हर बहन के लिए परफेक्ट रक्षाबंधन के ये 7 स्पेशल गिफ्ट्स, देखें लिस्ट
Raksha Bandhan Gifts For Sister: रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, दिन शनिवार को है। यह सिर्फ एक धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की अनमोल भावना का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई उन्हें जीवन भर सुरक्षा देने का वचन देते हैं। इस खास मौके पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें गिफ्ट देते हैं। हर भाई को अपनी बहनों को एक ऐसा तोहफा देना चाहिए जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला दे और जिसे वो लंबे समय तक याद रखें।
अगर आप इस बार रक्षाबंधन पर अपनी बहन को कुछ खास और दिल से देना चाहते हैं और इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो फिर देखें गिफ्ट की लिस्ट। नीचे 7 शानदार और ट्रेंडिंग गिफ्ट आइडियाज हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।

1. पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी
रक्षाबंधन पर हर बहन के लिए आप भी कुछ खास गिफ्ट लेना चाहते हैं तो पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी अच्छा ऑप्शन है। आप अपनी प्यारी बहन के लिए उसकी फोटो या नाम वाली नेकलेस, ब्रेसलेट या रिंग उसे गिफ्ट कर सकते हैं जो उसे खास महसूस करवाएगी।

2. स्किनकेयर या मेकअप हैम्पर
हर लड़की को मेकअप करने का शौक होता है। ऐसे में रक्षाबंधन पर आप अपनी बहन के लिए अच्छे ब्रांड का स्किनकेयर सेट या मेकअप किट खरीद कर उसे गिफ्ट दे सकते हैं। ये हर लड़की को पसंद आता है, आप देंगे तो बहना खुशी से उछल पड़ेगी, लेकिन जो भी दें अच्छी क्वालिटी का ही दें।

3. फैशन एसेसरीज
अगर आपकी बहन कॉलेज या ऑफिस जाती है तो आप उसके लिए फैशन एसेसरीज भी ले सकते हैं। आप अपनी सिस्टर के लिए ट्रेंडी हैंडबैग, घड़ी या सनग्लासेस ले सकते हैं जो एक स्टाइलिश तोहफा हो सकता है जिसे पाकर वो खुश हो जाएगी।

4. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
रक्षाबंधन के लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे फोन, लैपटॉप, टैब, स्मार्टवॉच, या ईयरबड्स ले सकते हैं। ये आपकी बहन को खूब पसंद आएंगे और उसके काम के भी होंगे। वो जब भी आपका दिया गिफ्ट इस्तेमाल करेगी को आपको याद करेगी।

5. ड्रेस भी कर सकते हैं गिफ्ट
अपनी बहना को आप रक्षाबंधन पर सूट, साड़ी या फिर जो उसे पसंद हो वो ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन काफी सारे ड्रेस डिजाइन उपलब्ध हैं जो आप अपनी पॉकेट के हिसाब से खरीद सकते हैं।

6. हैंडमेड गिफ्ट
अगर आप रक्षाबंधन को यादगार बनाना चाहते हैं तो अपनी बहन को हैंडमेड गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपके द्वारा बनाया गया कोई क्रिएटिव गिफ्ट या पुरानी यादों का स्क्रैपबुक उसे इमोशनल कर सकता है। फिर देर किस बात की आज से ही उसकी तैयारी में लग जाएं।

7. टूर पैकेज
मानसून का सुहाना मौसम है ऐसे में हिल स्टेशन पर घूमना काफी रोचक और लुभावना होता है।

आपकी बहन को भी घूमने का शौक है तो अपनी बहन को कोई अच्छा सा टूर पैकेज गिफ्ट कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
