Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Rakshabandhan 2025: भाभी के लिए लुम्बा राखी क्यों है खास? जानें ट्रेंडिंग डिजाइन्स और उनके पीछे की कहानी
Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्यार का त्योहार नहीं, बल्कि पूरे परिवार में प्रेम, आदर और अपनापन बढ़ाने का भी पर्व है। इस रिश्ते की खूबसूरती तब और निखर जाती है जब बहन सिर्फ भाई को नहीं, बल्कि उसकी पत्नी यानी अपनी भाभी को भी राखी बांधती है। भाभी को राखी बांधने से न केवल उनका सम्मान होता है, बल्कि यह रिश्तों की मिठास को और गहरा करता है। इस बार रक्षाबंधन के लिए सोशल मीडिया पर भाभी के लिए लुम्बा राखी ट्रेंड कर रही है। ये राखी कुछ खास है क्योंकि ये एक परंपरा से संबंधित है।
माना जाता है कि जब भाभी को राखी बांधी जाती है, तो वह गृह लक्ष्मी के रूप में पूरे परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद देती हैं। आइए जानते हैं लुम्बा राखी से जुड़ी खास बातें, ट्रेंडिंग डिजाइन्स और इसके पीछे की सुंदर परंपरा।

कहां से आई लुम्बा राखी की परंपरा?
भाभी को बांधी जाने वाली खास लुम्बा राखी इस बार ट्रेंड कर रही हैं। ये परंपरा खासतौर पर राजस्थान और गुजरात के मारवाड़ी समुदाय से आई है। अब पूरे देश में इसका चलन तेजी से बढ़ रहा है। लुम्बा शब्द का अर्थ मारवाड़ी भाषा में चूड़ी होता है, और यह राखी आमतौर पर कलाई में चूड़ियों की तरह पहनी जाती है।
लुम्बा राखी क्या होती है और क्यों है खास?
- लुम्बा राखी खासतौर पर भाभियों की चूड़ियों में पहनने के लिए डिजाइन की जाती है।
- इसमें रेशम, मोती, कांच के मनकों और सुंदर लटकनों का इस्तेमाल होता है।
- यह सिर्फ एक राखी नहीं, बल्कि भाभी के सम्मान और प्यार का प्रतीक मानी जाती है।

2025 की ट्रेंडिंग लुम्बा राखी डिजाइन
- कुंदन और मोती वर्क लुम्बा
- पारंपरिक लेकिन रॉयल लुक देती है।
- ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर लुम्बा
- एथनिक वियर के साथ मैच करने के लिए परफेक्ट।
- नेम कस्टमाइज्ड लुम्बा
- भाभी के नाम या इनिशियल्स वाली पर्सनलाइज्ड राखी।
- फ्लोरल और मिरर वर्क लुम्बा
- हल्के रंगों और फूलों वाले डिजाइंस, खासकर मॉडर्न भाभियों के लिए।
- ब्रेसलेट स्टाइल लुम्बा



Click it and Unblock the Notifications
