Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Ramadan 2024 : इस बार सबसे लम्बा रोजा 18 घंटे ग्रीनलैंड में, सबसे छोटा न्यूजीलैंड में 12.47 घंटे का होगा
Longest and shortest fasting times around the world for Ramazan: इस्लाम धर्म का पाक और मुबारक महीना रमजान शुरु हो गया है। इस महीना मुस्लिम सब्र के साथ भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत करते है। इस दौरान दुनियाभर के मुस्लमान रोजा रखते हैं।
दुनिया में अलग-अलग देशों में दिन ढलने और सुबह होने के हिसाब से सहरी और इफ्तार का समय देखा जाए तो इस बार सबसे लम्बा रोजा 17 घंटे 52 मिनट का ग्रीन लैंड में है सबसे छोटा रमजान न्यूजीलैंड में है, यहां इफ्तार और सहरी के बीच 12 घंटे 47 मिनट का अंतर है। दुनियाभर में उन देशों में रोजा का समय ज्यादा होता है, जहां सूरज देर से अस्त होता है। आइए यहां जानते हैं कि दुनियाभर कौनसे देश में कितना लंबा और कितना छोटा रोजा होगा।

सबसे कम समय का रोजा होगा इन देशों में
- सबसे छोटा रोजा न्यूजीलैंड में 12 घंटे, 42 मिनट का होगा।
- चिली में 12 घंटे, 43 मिनट का रोजा होगा।
- ऑस्ट्रेलिया में सहरी और इफ्तार के बीच 12 घंटे, 46 मिनट का अंतर होगा।
- उरुग्वे में 12 घंटे, 47 मिनट का रोजा रखा जाएगा।
- वहीं दक्षिण अफ्रीका में 12 घंटे, 48 मिनट का सहरी और इफ्तार के बीच का अंतराल रहेगा।
सबसे लंबा रोजा किन देशों में होगा
इस बार दुनिया में सबसे लंबे रोजे की बात की जाए तो ग्रीनलैंड में 17 घंटे, 52 मिनट (तकरीबन 18 घंटे ) का रोजा रखा जाएगा।
- आइसलैंड में 17 घंटे, 25 मिनट का रोजा रखेंगे, आइसलैंड में दिन के बजाय रात छोटी होती है। यहां इफ्तार खत्म होने के कुछ अंतराल बाद ही सहरी का समय नजदीक आ जाता है।
- फिनलैंड में इस बार 17 घंटे, 9 मिनट का रोजा होगा।
- इसके बाद स्वीडन में 16 घंटे, 47 मिनट का रोजा होगा।
- स्कॉटलैंड में 16 घंटे, 7 मिनट का रोजा होगा।
- ब्रिटेन और फ्रांस में तकरीबन 16-17 घंटे का रोजा रखा जाएगा।
- 14-15 घंटे से ज्यादा का रोजा कई देशों में रखा जाएगा, इनमें स्विट्जरलैंड, इटली और स्पेन जैसे देश हैं।
- यूएई में पहला रोजा 13 घंटे 29 मिनट का होगा, जो महीना खत्म होते हुए यह करीब 14 घंटे तक पहुंच जाएगा।

भारत में कितने घंटे का होगा रोजा?
वहीं भारत की बात करें तो इस साल जहां पहला रोज़ा सबसे छोटा होने वाला है, जो करीब 13 घंटे 20 मिनट का होगा, वहीं आखिरी रोज़ा सबसे लंबा यानी 14 घंटे और 8 मिनट का होगा। वहीं एशिया के अलग-अलग देशों जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, इंडोनेशिया और मलेशिया जैसे देशों में 13 से 15 घंटे के अंतराल का रोजा रखा जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
