Latest Updates
-
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? -
MBA ग्रेजुएट जो 25 लाख की नौकरी छोड़ बना कैब ड्राइवर, आज कमा रहा पहले से 4 गुना ज्यादा -
Kashmiri Style Dum Aloo Recipe: अब घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
इन 7 लोगों को गर्मियों में अंडों से करना चाहिए पूरी तरह परहेज, वरना बिगड़ सकती है तबीयत -
Global Parents Day पर हमारे पहले मेंटर, पहले लीडर और सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम माता-पिता को भेजें ये कोट्स -
World Milk Day पर अपनों को बताएं दूध पीने के 10 बेमिसाल फायदे, हड्डियां रहेंगी वज्र जैसी मजबूत -
Global Parents Day 2026 Wishes: आपकी मुस्कान मेरी खुशी...ग्लोबल पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
MP Style Bafla Recipe: घर पर बनाएं मध्य प्रदेश का मशहूर और पौष्टिक नाश्ता -
World Milk Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व दुग्ध दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 01 June 2026: जून के पहले सोमवार इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, बरसेगी महादेव की कृपा
Ramkrishna Paramhans Quotes : ज्ञान एकता की ओर ले जाता है जबकि अज्ञान... पढ़िए रामकृष्ण परमहंस के अनमोल विचार
Swami Ramkrishna Paramhans Quotes : रामकृष्ण परमहंस 19वीं सदी के भारत के सबसे प्रमुख धार्मिक गुरू थे। वे स्वामी विवेकानंद जी के गुरु थे। परम रहस्यवादी और सच्चे योगी रामकृष्ण देवी काली के उपासक थे और उन्हें भगवान विष्णु आधुनिक अवतार माना जाता था। हालांकि उन्होंने स्वयं कभी ऐसा कोई दावा नहीं किया था. उनका मानना था कि प्रत्येक पुरुष और महिला पवित्र हैं। उन्होंने कभी भी महान होने का दावा नहीं किया, और खुद को केवल एक आम आदमी माना जो देवी काली के चंचल और सौम्य स्वरूप का उपासक था।
श्री रामकृष्ण परमहंस भारत के महानतम संतों में गिने जाते हैं। रामकृष्ण परमहंस के उपदेश समझने में सरल परंतु गहरे और ज्ञानपूर्ण हैं। उनके उपदेश भगवान का सच्चा ज्ञान कराते हैं और हृदय में ईश्वरीय प्रेम, विश्वास और आध्यात्मिक विचारों को जन्म देते हैं। उन्होंने सरल उदाहरणों के माध्यम से वेद-पुराणों के गूढ रहस्यों का उद्घाटन किया था। आइए उनके जन्म दिवस के मौके पर जानते हैं उनके विचार।

रामकृष्ण परमहंस अनमोल वचन और उपदेश (Ramkrishna Paramhansa Quotes )
1) तुम रात को आसमान में बहुत सारे तारों को देखते हो लेकिन सूर्य निकलने के बाद तारे नहीं दिखते। क्या तुम कहोगे कि दिन में आसमान में तारे होते ही नहीं ? सिर्फ इसलिए क्योंकि तुम अपने अज्ञान की वजह से भगवान को देख नहीं पाते, ये मत कहो कि भगवान जैसी कोई चीज नहीं होती।
2) जिस प्रकार मिट्टी के खिलौने का हाथी या फल देखना असली हाथी या फल की याद दिलाते हैं, उसी प्रकार ईश्वर के चित्र और मूर्तियाँ भी उस परमात्मा की याद दिलाते हैं जोकि सनातन और सर्वव्यापी है।
3) भगवान के कृपा की हवा तो हमेशा ही बह रही है, ये हमारे हाथ में है कि हम अपनी नाव की पाल चढ़ायें और ईश्वरीय कृपा की दिशा में बढ़ जायें।
4) मनुष्य तकिये के कवर जैसा है। एक कवर का रंग लाल है, दूसरे का नीला और तीसरे का रंग काला है ; लेकिन सबके अंदर वही रुई भरी हुई है। यही मनुष्यों में भी है, एक सुंदर है, दूसरा बदसूरत है, तीसरा साधु है और चौथा दुष्ट है लेकिन ईश्वरीय तत्व सबके अंदर है।
5) भगवान जब जगह है लेकिन हर मनुष्य के रूप में वो तुम्हारे समक्ष ही तो है। प्राणीमात्र को ईश्वर मानते हुए उसकी सेवा करो। यह ईश्वर की पूजा के समान ही फलदायी है।
6) जरूरी चीज है छत तक पहुंचना। तुम पत्थर की सीढ़ी चढ़कर जा सकते हो, बांस की सीढ़ी से चढ़कर जा सकते हो या रस्सी से भी चढ़कर जा सकते हो। तुम सिर्फ एक बांस की मदद से भी चढ़कर ऊपर पहुँच सकते हो। इसी तरह भगवान को भी किसी भी मार्ग से प्राप्त किया जा सकता है। सभी धर्म के मार्ग सत्य हैं।
7) तुम ईश्वर की चाहे जैसे प्रार्थना करो, वो उन तक पहुँचती है। ध्यान रखो वो चींटी के कदमों की आहट भी सुन सकते हैं।
8) ईश्वर के अनंत नाम हैं और असंख्य रास्ते हैं जिससे उनसे संपर्क किया जा सकता है। तुम जिस भी नाम और रूप से उनकी वंदना करोगे, उसी से वो तुमको प्राप्त हो जायेंगे।
9) सूर्य का प्रकाश हर जगह एक समान ही पड़ता है लेकिन सिर्फ चमकदार सतह जैसे पानी की सतह या दर्पण ही उसे परावर्तित करता है। ईश्वर का दिव्य प्रकाश भी ऐसा ही है। ये सबके हृदय पर बराबर, बिना पक्षपात के पड़ता है परंतु केवल पवित्र और सच्चे हृदय वाले लोग ही उस दिव्य प्रकाश को सही से ग्रहण और परावर्तित कर पाते हैं।
10) भगवान तो सबके मन में हैं लेकिन सबका मन भगवान में नहीं लगा है, इसीलिए हम कष्ट और दुर्गति भोगते हैं।
11) बरसात का पानी ऊंची जमीन पर नहीं टिकता, वो बहकर नीचे ही आता है। जो विनम्र और सच्चे हैं उनपर ईश्वर की दया बनी रहती है परंतु अहंकारी और दंभी पर अधिक देर तक टिक नहीं पाती।
12. ज्ञान एकता की ओर ले जाता है जबकि अज्ञान बिखराव लाता है।
रामकृष्ण परमहंस अनमोल वचन और उपदेश इंग्लिश में, (Ramkrishna Paramhansa Quotes In english )

1. As long as I live, so long do I learn."
2. The Man who works for others, without any selfish motive, really does good to himself.
3. Bondage and Liberation are of the mind alone.
4. Through selfless work, love of God grows in heart.
5. Knowledge leads to unity, but ignorance to diversity.
6. All troubles come to an end when the ego dies.
7. When the flower blooms, the bees come uninvited.



Click it and Unblock the Notifications