Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Delhi Rapido Horror: राजधानी दिल्ली से महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। देर रात रैपिडो ऑटो से सफर कर रही एक महिला ने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान चालक सड़क पर ध्यान देने के बजाय मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वीडियो देख रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक सिग्नल पर मौजूद एक युवती ने इशारे से महिला को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद उसने ड्राइवर की हरकत देखी और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है और ऑनलाइन कैब व ऑटो सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब सुकन्या नाम की महिला ने रात के समय सफदरजंग से मॉडल टाउन जाने के लिए रैपिडो ऑटो बुक किया था। शुरुआत में यात्रा सामान्य रही, लेकिन कुछ देर बाद जब रास्ते में एक ट्रैफिक सिग्नल पर ऑटो रुका तो बगल में खड़ी एक बाइक पर बैठी युवती ने इशारे से महिला को चालक की ओर ध्यान देने के लिए कहा। इसके बाद महिला ने ड्राइवर की गतिविधि पर नजर डाली और मामला सामने आया।
चलती गाड़ी में ड्राइवर मोबाइल पर देख रहा था अश्लील वीडियो
महिला का आरोप है कि ऑटो चालक गाड़ी चलाने के दौरान मोबाइल फोन पर आपत्तिजनक वीडियो देख रहा था। जैसे ही उसे एहसास हुआ कि उसकी हरकत पकड़ ली गई है, उसने तुरंत मोबाइल छिपाने की कोशिश की। इस घटना से महिला काफी घबरा गई।
घर पहुंचकर महिला ने ड्राइवर को लगाई फटकार
महिला के मुताबिक, रास्ता उसके लिए अनजान था और उस समय उसकी मंजिल करीब आधे घंटे दूर थी। इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसने बीच रास्ते में उतरने के बजाय पहले घर पहुंचना उचित समझा। अपने घर पर पहुंचने के बाद उसने ड्राइवर से सीधे सवाल किया कि वह फोन पर क्या देख रहा था। आरोप है कि ड्राइवर ने बिना झिझक जवाब दिया कि वह विदेशी वीडियो देख रहा था। इसके बाद महिला ने उसे कड़ी फटकार लगाई और परिवार के लोगों को बुलाने की बात कही, जिसके बाद ड्राइवर चुप हो गया।
सोशल मीडिया पर उठे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
महिला का दावा है कि इस पूरी घटना के दौरान उसने रैपिडो ऐप के इन-ऐप सेफ्टी टीम से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे तत्काल कोई सहायता नहीं मिली। बाद में जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब कंपनी की ओर से कमेंट के माध्यम से उससे संपर्क किया गया। मामला सामने आने के बाद कई यूजर्स ने महिलाओं की सुरक्षा और ऑनलाइन कैब-ऑटो सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई तथा कंपनी की प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाए।



Click it and Unblock the Notifications
