Latest Updates
-
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय
Rashtriya Ekta Diwas: देश मना रहा है राष्ट्रीय एकता दिवस, भेजें ये शुभकामनायें और जानें सरदार पटेल के विचार
Rashtriya Ekta Diwas: भारत देश अनन्य विविधताओं और विभिन्नताओं से भरा देश है, लेकिन फिर भी एक देश के तौर पर यहाँ के लोगों की एकता सराहनीय है। आजादी के बाद भारत में कई राजघराने और कई रियासतें थी, जो अंग्रेजों के भारत छोड़ने के बाद अपना स्वतंत्र देश बनाने की फिराक़ में थे। उस समय भारत के कद्दावर नेता सरदार वल्लभ भाई पटेल ने ही इन सभी रियासतों को भारत देश में मिलाने का काम किया था और इसे एक देश के रूप में पिरोया।
सरदार पटेल के सम्मान में हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के दिन राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2014 से ही राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने की शुरुआत हुई और 2018 पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा गुजरात में स्थापित की गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पेश हैं सरदार पटेल द्वारा कहे गये कुछ ज़रूरी और फेमस quotes और इस दिन के लिए कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश -

सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा कहे गए फेमस वक्तव्य -
1. "शक्ति के अभाव में विश्वास व्यर्थ है. विश्वास और शक्ति, दोनों किसी महान काम को करने के लिए आवश्यक हैं।"
2. "आपकी अच्छाई आपके मार्ग में बाधक है, इसलिए अपनी आँखों को क्रोध से लाल होने दीजिये, और अन्याय का सामना मजबूत हाथों से कीजिये।"
3. "मेरी एक ही इच्छा है कि भारत एक अच्छा उत्पादक हो और इस देश में कोई अन्न के लिए आंसू बहाता हुआ भूखा ना रहे।"

4. "देश की मिट्टी में कुछ अनूठा है, जो कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है।"
5. "एकता के बिना जनशक्ति शक्ति नहीं है जब तक उसे ठीक तरह से सामंजस्य में ना लाया जाए और एकजुट ना किया जाए, और तब यह आध्यात्मिक शक्ति बन जाती है।"
राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामना सन्देश -
राष्ट्रीय एकता दिवस 2023 के अवसर पर आइए एकजुट रहने का संकल्प लें, यह सुनिश्चित करें कि देश की समृद्धि सभी तक पहुंचे।

1.
खंड - खंड को जोड़ जिसने,
अखंड राष्ट्र का सृजन किया,
उन शिल्पी वल्लभ को सबने,
लौह पुरुष कह नमन किया।
राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई!
2.
हमारा एक-एक शब्द भारी है,
इस एकता में देश की हर कौम सारी है,
सबको हाथ की पांच उंगलियों की तरह रहना चाहिए।
राष्ट्रीय एकता दिवस 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं!

3.
कमज़ोर तिनकों से बनाई गई रस्सी,
बड़े-बड़े हाथियों को भी बांध लेती है।
राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक बधाई!
4.
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी,
है भारत माता एक हमारी।
राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई!
5.
जात-पात के बंधन तोड़ो,
भारत को सब मिलकर जोड़ो।
हैप्पी राष्ट्रीय एकता दिवस
6.
गौतम, गाँधी व नेहरू का देश,
यह देता एकता का सन्देश।
राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई!
7.
मिटें सीमाएं दिलों की, बने एक परिवार,
फिर देखो एकता का ये चमत्कार।
राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई!
8.
ना ही वो हिंदू लिखेगा, ना मुसलमान लिखेगा,
हमेशा एकता का गीत हर जवान लिखेगा,
धर्म, भाषा, मज़हब और मुल्क तो हमने बांटा है,
बहेगा खून सरहद पे तो हिंदुस्तान लिखेगा।
राष्ट्रीय एकता दिवस 2023 की बधाई!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
