Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Ratan Tata Birthday: ECG में भी सीधी लाइन का मतलब है.. रतन टाटा की ये 10 दमदार बातें बदल देंगी आपकी जिंदगी
Ratan Tata Motivational Quotes : देश के सबसे बड़े उद्योगपति में से एक रतन टाटा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। टाटा संस के चैयरमैन रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था और इस बार वे अपना 86वां जन्मदिन मनाएंगे।
रतन टाटा बिज़नेस की दुनिया का वो नाम ज़िन्होंने भारत ही नहीं, बल्कि विदेश में भी अपनी अमिट छाप बनाई है। रतन टाटा ऐसे प्रतिभावान व्यक्तित्व के धनी हैं जिनसे लोग बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते है।
दूसरी तरफ उनकी प्रेरणादायक बातें लोगों को सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है। इनके आदर्श, विचार, सिद्धांत सभी आज कल के युवाओं को नई दिशा दिखाने का काम करते हैं साथ ही मनोबल भी बढ़ाते हैं। रतन टाटा भारत के बड़े बिजनेस टाइकून के अलावा एक मोटिवेटर के तौर पर भी जानें जातें हैं।
रतन टाटा के जन्म दिन के मौके पर आज हम आपके साथ उनके प्रेरणादायक विचार शेयर कर रहे हैं, जो जीवन में आगे बढ़ने, कामयाब होने और सफल होने में आपकी मदद करेंगे।

1. आगे बढ़ने के लिए जीवन में उतर-चढ़ाव बहुत ज़रूरी हैं, क्योंकि ईसीजी में भी एक सीधी लाइन का मतलब होता है कि हम जिंदा नहीं हैं।
2. कोई लोहे को नष्ट नहीं कर सकता, लेकिन उसकी अपनी जंग कर सकती है! उसी तरह कोई किसी इंसान को बर्बाद नहीं कर सकता, लेकिन उसकी अपनी मानसिकता कर सकती है।
3. हम लोग इस दुनिया में केवल एक मोबाइल के रिचार्ज की तरह है, जो अपनी वैलिडिटी के बाद समाप्त हो जायेगा, हम सभी की वैलिडिटी है। यदि हम भाग्यशाली रहे तो कम से कम 50 साल तो जिएंगे ही, इन 50 सालों में केवल 2500 वीकेंड्स होते हैं। क्या तब भी हमें केवल काम ही काम करने की जरुरत है? जीवन को इतना भी कठिन मत बनाइये कि खुशियां आपसे दूर रहें।
4. दूसरों की नकल करने वाले व्यक्ति थोड़े समय के लिए सफलता तो प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन वे जीवन में बहुत आगे नहीं बढ़ सकते हैं।

5. अच्छी पढ़ाई करने वाले और कड़ी मेहनत करने वाले अपने दोस्तों को कभी मत चिढ़ाओ। एक समय ऐसा आएगा जब तुम्हें उसके नीचे भी काम करना पड़ सकता है।
6. टीवी का जीवन असली नहीं होता और ना ही जिंदगी टीवी सीरियल की तरह नहीं होती है। असल जीवन में आराम नहीं होता, सिर्फ और सिर्फ काम होता है।
7. तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है, तुम्हारी असफलता सिर्फ तुम्हारी है, किसी को इसका दोष मत दो। अपनी इस गलती से सीखो और जीवन में आगे बढ़ो।

8. कॉलेज की पढ़ाई के बाद 5 आंकड़े वाली सैलरी की मत सोचना, एक रात में कोई प्रेसिडेंट नहीं बनता। इसके लिए अथक मेहनत करनी पड़ती है।
9. अगर आप तेजी से चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए। लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ मिलकर चलिए।
10. अगर लोग आप पर पत्थर मारते हैं तो उन पत्थर का उपयोग अपना महल बनाने में कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
